
नेटफ्लिक्स के को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स ने CEO के पद से दिया इस्तीफा, कहा- ये फैसला लेने का सही वक्त
AajTak
नेटफ्लिक्स Inc के को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है. हेस्टिंग्स ने कहा कि बोर्ड और मेरा मानना है कि अब सही समय है कि मुझे अपने पद को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुझे अपना उत्तराधिकारी को कमान सौंप देनी चाहिए.
नेटफ्लिक्स Inc के को-फाउंडर रीड हेस्टिंग्स ने सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय के साथी और को-सीईओ टेड सारंडोस और कंपनी के चीफ ऑफरेटिंग ऑफिसर ग्रेग पीटर्स को नेटफ्लिक्स की बागडोर सौंप देंगे.
हेस्टिंग्स ने एक बयान में कहा कि हाल ही में हमने कोविड की चुनौती का भी सामना किया था. इसका हमारे व्यवसाय पर भी गहरा असर पड़ा था. उन्होंने कहा कि बोर्ड और मेरा मानना है कि अब सही समय है कि मुझे अपने पद को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुझे अपना उत्तराधिकारी को कमान सौंप देनी चाहिए.
जानकारी के मुताबिक कंपनी के शेयर पिछले साल लगभग 38% गिर गए थे. हालांकि बाद में इसमें 6.1% का उछाल देखा गया था. वहीं, स्ट्रीमिंग वीडियो पॉयनियर ने भी कहा कि नेटफ्लिक्स ने पिछले साल के अंत में अपेक्षा से अधिक ग्राहकों को संभाल लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 की पहली छमाही से ही नेटफ्लिक्स दबाव में है.
हेस्टिंग्स नेटफ्लिक्स में कार्यकारी अध्यक्ष सारंडोस और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर्स को इस्तीफा सौपेंगे. कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक उनका इस्तीफा तुरंत प्रभावी हो जाएगा. दरअसल, नेटफ्लिक्स Inc के लिए चुनौतीपूर्ण समय के बीच जुलाई 2020 में पीटर्स और सारंडोस दोनों को प्रमोट किया गया था.
नेटफ्लिक्स ने कहा कि उसने चौथी तिमाही में 7.66 मिलियन ग्राहक जोड़े. स्ट्रीमिंग कंपनी ने टेलीविजन दर्शकों को जोड़ने की जंग में "Harry and Meghan" और "Wednesday" की मदद से वॉल स्ट्रीट के 4.57 मिलियन के पूर्वानुमान को भी गलत साबित कर दिया.
ये भी देखें

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








