
'नेक काटना हम जानते हैं....' घटोत्कच-हिडिम्बा जिक्र कर नागालैंड के मंत्री की बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को चुनौती
AajTak
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने भारत के 'चिकन नेक' को काटने की धमकी देने वाले बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने 'गला काटने' की पूर्वोत्तर की जनजातीय क्षमता और महाभारत के घटोत्कच-हिडिम्बा का संदर्भ दिया.
भारत के रणनीतिक रूप से बेहद अहम ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर को लेकर बांग्लादेश के कट्टरपंथी तत्वों की बयानबाजी पर नागालैंड के मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग ने कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है.
नागालैंड के मंत्री ने जोर देकर कहा कि पूर्वोत्तर के लोग अपने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को बाहरी लोगों की तुलना में कहीं अधिक गहराई से समझते हैं. उन्होंने कहा, “जहां तक गला या गर्दन काटने जैसी बातों का सवाल है, इन वास्तविकताओं को हमसे बेहतर कोई नहीं समझता है.”
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के जनजातीय समुदायों की ताकत को कम आंकना बड़ी भूल होगी. तेमजेन इम्ना अलोंग ने खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग भारत की क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देने की बात कर रहे हैं, उन्होंने पूर्वोत्तर की वास्तविक शक्ति को अब तक देखा ही नहीं है.
हिडिम्बा और घटोत्कच का किया जिक्र
उन्होंने महाभारत के पात्र घटोत्कच और हिडिम्बा का ज़िक्र करते हुए पूर्वोत्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मजबूती को रेखांकित किया.मंत्री ने कहा कि महाभारत के अनुसार हिडिम्बा असम-नागालैंड क्षेत्र की दिमासा जनजाति से थीं, जबकि घटोत्कच इसी धरती की पहचान हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










