
नूपुर शर्मा को मुंबई की भिवंडी पुलिस का समन, बयान दर्ज करने के लिए कल बुलाया
AajTak
नूपुर शर्मा को भिवंडी पुलिस ने समन कर 13 जून को बुलाया है. भिवंडी पुलिस ने नवीन जिंदल को भी समन किया है. नवीन जिंदल को पुलिस ने 25 जून के दिन बयान दर्ज कराने को कहा है.
पैगंबर मोहम्मद को लेकर बयान देकर फंसी नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होतीं नजर नहीं आ रही हैं. विवाद बढ़ने के बाद पहले भारतीय जनता पार्टी ने निलंबित किया और अब अलग-अलग थानों की पुलिस दर्ज मामलों में बयान रिकॉर्ड कराने के लिए समन भेज रही है. नूपुर शर्मा को अब मुंबई के भिवंडी थाने की पुलिस ने समन भेजकर 13 जून के दिन बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होने को कहा है.
मुंबई की भिवंडी पुलिस ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को समन भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है. भिवंडी पुलिस ने नूपुर शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए 13 जून और नवीन जिंदल को 25 जून के दिन हाजिर होने के लिए कहा है. भिवंडी पुलिस ने दोनों ही नेताओं को पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के मामले में समन किया है.
ये भी पढ़ें- J-K: मुस्लिम धर्मगुरु आदिल गफूर गनी गिरफ्तार, नूपुर शर्मा को लेकर दिया था भड़काऊ बयान
इससे पहले, मुंबई के ही पाइधोनी थाने की पुलिस ने भी समन किया था. पाइधोनी पुलिस ने नूपुर शर्मा को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 25 जून को हाजिर होने के लिए कहा था. मुंबई के पाइधोनी थाने की पुलिस ने रजा अकादमी की ओर से मिली शिकायत पर नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था. रजा अकादमी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान के मामले में नूपुर शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी.
मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को किया है समन
नूपुर शर्मा के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के लिए कई थानों में मामले दर्ज हैं. मुंबई के ही ठाणे में भी पुलिस ने नूपुर शर्मा के खिलाप केस दर्ज किया है. मुंब्रा थाने की पुलिस ने भी गुफरान खान नामक अध्यापक की तहरीर पर नूपुर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और बी, 295 ए, 298 और 505 के तहत केस दर्ज किया है. मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को 22 जून के दिन समन किया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











