
नूपुर शर्मा की बढ़ेगी मुसीबत, मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को किया समन
AajTak
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई, ठाणे और पाइधोनी में मामले दर्ज हुए हैं. उन्हें पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है.
बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं. मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को समन भेजा है. पुलिस ने नूपुर को 22 जून को पेश होने के लिए कहा है. दरअसल, पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंब्रा, ठाणे और पाइधोनी में मामले दर्ज हुए हैं. उन्हें पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है.
नूपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर बयान दिया था. इसे लेकर काफी विवाद मचा हुआ है. यहां तक कि अरब देशों ने भी इस बयान की निंदा की है. इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया. उधर, कई जगहों पर नूपुर शर्मा के खिलाफ मामले भी दर्ज कराए गए हैं.
नूपुर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन केस नूपुर शर्मा के खिलाफ पाइधोनी में FIR दर्ज की गई है. उनके खिलाफ ये केस रजा अकादमी ने दर्ज कराया है. उधर, मुंब्रा में मोहम्मद गुफरान खान नाम के टीचर ने नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है. नूपुर के खिलाफ धारा आईपीसी की धारा 153A, 153 B, 295A, 298 and 505 में मामला दर्ज हुआ है. इसके अलावा एक केस ठाणे में भी दर्ज कराया गया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










