
नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई कर दी
AajTak
नूपुर शर्मा का समर्थन करना एक मुस्लिम युवक को भारी पड़ गया है. मुंबई से सटे भिवंडी के केसरबाग इलाके में में उस युवक की जमकर पिटाई की गई है. उसी के समुदाय के दूसरे लोगों ने उससे जबरन मांफी तक मंगवाई है.
देश में बीजेपी से निलंबित की गईं नूपुर शर्मा के बयान पर विवाद ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है. इस समय देश के अलग-अलग राज्यों में हिंसा का दौर देखने को मिला है. कई जगहों पर पथराव हुआ है और आगजनी भी की गई है. अब इस बीच एक मुस्लिम युवक ने नूपुर शर्मा का समर्थन किया है. उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर कर दीं. लेकिन इसका नतीजा ये रहा कि उस मुस्लिम युवक की उसी के समुदाय के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.
मुंबई से सटे भिवंडी के केसरबाग इलाके में साद अशफाक अंसारी नाम का इंजीनियरिंग छात्र रहता है. कुछ दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर नूपुर के समर्थन में पोस्ट किए थे. उसने ये भी कहा कि वो किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है. लेकिन मुस्लिम समुदाय के दूसरे लोगों को ये बात रास नहीं आई और वे सभी जबरन उसके घर में घुस गए. पहले उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर उससे जबरन माफी मंगवाई गई. आरोप लगाया जा रहा है कि साद अशफाक अंसारी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी. उनकी उसी टिप्पणी पर पहले जुबानी जंग शुरू हुई जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया. जुमे की नमाज के मौके पर देश के कई इलाकों में जमकर पथराव देखने को मिला और कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती दी गई. यूपी में तो उस बवाल के बाद बुलडोजर वाली कार्रवाई शुरू हो चुकी है. प्रयागराज में मोहम्मद जावेद नाम के शख्स के घर पर बुलडोजर चलाया गया है. आरोप है कि उसके इशारों पर ही यूपी में ये पथराव और आगजनी को अंजाम दिया गया. अभी तक यूपी पुलिस ने इस मामले में 325 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है.
विक्रांत चौहान की रिपोर्ट
विक्रांत चौहान की रिपोर्ट

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









