
नूपुर पर टिप्पणी किसी और सलमान ने की, तस्वीरें वायरल हुईं श्राइन सूफी की, जताया ऐतराज
AajTak
हाल ही में खादिम सलमान चिश्ती का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में सलमान ने कहा था कि पैगंबर पर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को इनाम में वह अपना घर देगा. हालांकि, इस बयान के बाद सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती के वायरल वीडियो को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है. अब सामने आया है कि खादिम सलमान के बयान के बाद सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजमेर दरगाह के श्राइन सूफी हाजी सैयद सलमान चिश्ती की भी तस्वीरों के साथ खबर चलाई गईं. इस मामले में सूफी ने ऐतराज जताया है और गलत फोटो हटाने की अपील की है.
दरअसल, हाल ही में खादिम सलमान चिश्ती का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में सलमान ने कहा था कि पैगंबर पर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को इनाम में वह अपना घर देगा. हालांकि, इस बयान के बाद सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है. खादिम सलमान हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या समेत कई आपराधिक केस दर्ज हैं.
सलमान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पर उठे थे सवाल
पुलिस का कहना था कि खादिम सलमान नशे का आदी है. सलमान की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो को लेकर बीजेपी का कहना था कि पुलिस खादिम को बचाना चाहती है. पुलिस खादिम से कह रही है कि नशे की हालत में वीडियो बनाने का बयान दे. हालांकि, इस मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की गई है.
वीडियो खादिम का था, तस्वीरें सूफी की चलाईं
इस बीच, नूपुर शर्मा को लेकर इनाम की पेशकश करने वाले आरोपी सलमान चिश्ती के नाम के एक और सलमान ने खुद की फोटो चलाए जाने पर आपत्ति जताई है. अजमेर दरगाह के जाने माने सूफी हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने रविवार को स्पष्ट किया और बताया कि नूपुर को लेकर वायरल वीडियो खादिम सलमान का था, लेकिन कुछ मीडिया संस्थानों मेरी तस्वीरें लगाकर खबरें चलाईं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











