
नूंह में स्थापित की जाएंगी CISF की दो बटालियन, हरियाणा सरकार ने आवंटित की 50 एकड़ जमीन
AajTak
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) हरियाणा के नूंह में दो बटालियनों की स्थापना करेगा, जिसके लिए हरियाणा सरकार ने 50 एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है, जिसका सीआईएसएफ द्वारा मूल्यांकन किया चुका है और इसे महिला बटालियन की स्थापना के लिए उपयुक्त माना गया. गृह मंत्रालय ने भी प्रस्तुत प्रस्ताव को 24 जनवरी को मंजूरी दे दी है.
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) हरियाणा के नूंह में अपनी पहली महिला रिजर्व बटालियन स्थापित करेगा. ये बटालियन महिलाओं के प्रतिनिधित्व और परिचालन क्षमता सुदृढ़ होगी. बटालियन की स्थापना के लिए हरियाणा सरकार ने 50 एकड़ जमीन भी आवंटित कर दी है, जिसका सीआईएसएफ द्वारा मूल्यांकन किया चुका है.
महिला बटालियन की स्थापना के लिए उपयुक्त माना गया. इसके बाद इस जगह पर बटालियन की स्थापना के लिए प्रस्ताव को गृह मंत्रालय को प्रस्तुत किया, जिससे 24 जनवरी को मंजूरी दे दी. ये कदम 11 नवंबर 2024 को गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा 1,025 पदों के सृजन की मंजूरी के बाद उठाया गया है.
'जरूरत के हिसाब से होगी महिला कर्मियों की तैनाती'
नूंह में महिला बटालियन की स्थापना न केवल प्रभावी होगी, बल्कि परिचालन रूप से भी व्यावहारिक रहेगी. इससे सीआईएसएफ अपनी एनसीआर-आधारित यूनिटों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित महिला कर्मियों की त्वरित तैनाती सुनिश्चित कर सकेगा. यह बटालियन आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित होगी, जिससे इसकी दक्षता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी.
इसके अलावा सीआईएसएफ ने हाल ही में गृह मंत्रालय की मंजूरी से हरियाणा के नूंह स्थित इंद्री गांव में एक अलग भूमि का अधिग्रहण किया है, जहां इसकी पहली रिजर्व बटालियन को ट्रांसफर किया जाएगा. वर्तमान में ये बटालियन अस्थायी रूप से मध्य प्रदेश के बडवाहा में स्थित है. दोनों बटालियनों की निकटता सीआईएसएफ की परिचालन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी, जिससे वह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की संवेदनशील यूनिटों की जरूरतों को और प्रभावी रूप से पूरा कर सकेगा.
बढ़ेगी CISF की क्षमता

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












