
नूंह में अब तक 37 इमारतों पर चला बुलडोजर, SP बोले- जिन मकानों से फेंके गए पत्थर, उन पर होगा एक्शन
AajTak
हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकारी एजेंसियों ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है. उनकी अवैध संपत्तियों को भी ढहाया जा रहा है. इसके साथ ही उन जगहों का भी पता लगाया जा रहा है, जहां से पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं हैं.
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है. रविवार को भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हिंसा वाले इलाके में अवैध होटलों पर बुलडोजर चला. आरोप है कि उन होटल को अवैध तरीके से बनाया गया था और उन्हीं होटलों से 31 जुलाई को दंगाई छिपकर पथराव कर रहे थे. वहीं हरियाणा पुलिस ऐसी सभी इमारतों की पहचान कर रही है जहां से पत्थर फेंके गए थे. पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसी सभी इमारतों पर एक्शन होगा.
रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी नूंह नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि हरियाणा से सटे राजस्थान के इलाकों से भी लोग नूंह में दाखिल हुए थे. हम राजस्थान पुलिस से संपर्क में हैं, बाकी दूसरे स्टेट के लोग होंगे तो वहां की पुलिस से भी संपर्क करेंगे. बुलडोजर उन बिल्डिंग पर भी चला है, जहां से पत्थर फेंके जा रहे थे. सबने देखा किस-किस बिल्डिंग से पथराव किया जा रहा था.
उन्होंने कहा कि हम उन घरों और बिल्डिंग की पहचान कर रहे हैं, जहां से पत्थर फेंके गए. वहां भी एक्शन होगा. जो डरकर छुप रहा है, इसका मतलब उसने गलती की है. अगर कोई गलत नहीं है तो वो पुलिस के सामने आए. निर्दोष लोगों पर कोई एक्शन नहीं होगा. अब तक 37 बिल्डिंग पर बुलडोजर चला है और कई एकड़ की जमीन खाली करवाई गई है.
कर्फ्यू में सोमवार से रहेगी ढील
हिंसा के बाद से नूंह में कर्फ्यू जारी है. इसके चलते स्थानीय लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है. हालांकि स्थिति सामान्य होते देख सरकार ने कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है. कर्फ्यू में 7 अगस्त सोमवार को ढील दी गई है. सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोग आवाजाही कर सकते हैं. जिलाधिकारी ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं.
31 जुलाई को हिंसा के बाद से जारी है एक्शन

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









