
नीलाम होंगी सुकेश की 26 लग्जरी कारें, दिल्ली HC ने साफ किया रास्ता
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुकेश की 26 लग्जरी कारों की नीलामी का रास्ता साफ कर दिया है. सुकेश की पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि अगर वाहन को लंबे समय तक कंटेनर गोदाम में रखा गया तो उसके खराब होने का खतरा रहता है. कार में कई साल खड़े रहने से जंग लग सकती है, जिससे वो कबाड़ हो जाएंगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पालोजा को झटका देते हुए याचिका को खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने सुकेश की महंगी लग्जरी कारों की नीलामी के लिए ईडी को परमिशन देने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए कारों की नीलामी की अनुमति दे दी है. ये सभी 26 लग्जरी कारें सुकेश ने अपराध की आय से खरीदी थीं. कोर्ट ने टिप्पणी की कि एक तय समय अवधि के बाद ये वाहन खराब हो जाएंगे. लिहाजा इनकी अभी नीलामी करना ही बेहतर होगा. दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने कहा कि अगर वाहन को लंबे समय तक कंटेनर गोदाम में रखा गया तो उसके खराब होने का खतरा रहता है. कार में कई साल खड़े रहने से जंग लग सकती है, जिससे वो कबाड़ हो जाएंगी. इस कारण महंगी कारों को अधिक नुकसान हो सकता है.
लग्जरी कारों का मेंटिनेंश भी होता है ज्यादा: कोर्ट
कोर्ट ने कहा कि रेंज रोवर, फेरारी और रोल्स रॉयस जैसी महंगी कारों का रखरखाव भी अधिक होता है. वहीं, ईडी को कोर्ट ने कहा है कि कारों की बिक्री से जो पैसा आएगा. उस राशि को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जमा किया जाएगा.
हाईकोर्ट से पहले निचली अदालत ने भी इन कारों को बेचने के लिए ईडी को अनुमति दी थी. अदालत ने लीना पालोज के तर्कों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ तो आपके अवसाद की बात है. एक समझदार आदमी के पास अगर 26 कारें हैं तो उसके पास अपनी आय के प्रूफ भी तो होने चाहिए.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










