
'नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या इसलिए भागे क्योंकि...' जब कोर्ट ने ED पर की सख्त टिप्पणी
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग के एक आरोपी की जमानत शर्त से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पेशल कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या भारत छोड़कर इसलिए भाग सके, क्योंकि ईडी ने उन्हें सही वक्त पर गिरफ्तार नहीं किया था.
अरबों रुपयों का घोटाला कर भारत छोड़कर भाग चुके कारोबारी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या पर स्पेशल कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या इसलिए भाग सके, क्योंकि ईडी ने उन्हें वक्त रहते गिरफ्तार नहीं किया.
विशेष जज एमजी देशपांडे ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले के एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणी की. आरोपी ने अपनी जमानत शर्तों में संशोधन की मांग को लेकर याचिका दायर की थी. मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी व्योमेश शाह ने विदेश जाने से पहले अदालत से मंजूरी लेने की जमानत शर्त को हटाने की मांग की थी. कोर्ट ने 29 मई को आरोपी की याचिका मंजूर कर ली.
कोर्ट ने जब आरोपी की याचिका मंजूर की, तो ईडी ने इसका विरोध करते हुए दलील दी कि इससे नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी जैसी स्थितियां पैदा होंगी.
ईडी की इस दलील को खारिज करते हुए जज देशपांडे ने कहा कि ये सभी लोग समय रहते गिरफ्त में नही आ पाए थे. कोर्ट ने कहा कि व्योमेश शाह समन पर अदालत में पेश हुए, उन्होंने जमानत ली और विदेश यात्रा के लिए कई बार आवेदन किया. उन्होंने कहा कि शाह के मामले की तुलना नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी से नहीं की जा सकती.
मोदी-चोकसी और माल्या पर क्या हैं आरोप?
नीरव मोदी और उसके चाचा मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं. ये घोटाला 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. नीरव मोदी फिलहाल ब्रिटेन की जेल में सजा काट रहा है. वहीं, मेहुल चोकसी एंटीगुआ में रह रहा है. जबकि, विजय माल्या 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी है, जिसकी जांच ईडी और सीबीआई कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









