
नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स पर हुआ भद्दा मजाक, हंसते रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा: VIDEO
AajTak
Ramiz Raja on Neena Gupta: रमीज राजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नीना गुप्ता और सर विवियन रिचर्ड्स का मजाक उड़ाया जाता है. जिस पर रमीज जोर जोर से हंसने लगते हैं.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने हाल में ही एक्ट्रेस एश्वर्या राय पर भद्दा कमेंट किया था. जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई. अब पाकिस्तान के एक और पूर्व क्रिकेटर ने टॉक शो के दौरान अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन किया है. पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरपर्सन रमीज राजा का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स को लेकर भद्दा कमेंट करती है. जिस पर रमीज राजा जोर जोर से हंसने लगते हैं.
सोशल मीडिया पर उनकी इस हरकत को लेकर लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. महिला बोलती है कि 'एक बार मेरा दिल टूट गया, जब विवियन नीना गुप्ता को ले गया था.' इसके बाद नस्लवादी कमेंट करती है. इस दौरान शो में मौजूद सभी गेस्ट काफी खुश दिखाई दे रहे थे. जब वो सर रिचर्ड्स को 'कालिया' बोलती है, तो सब जोर जोर से हंसने लगते हैं.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर द क्रिक गाय नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, 'हर कोई ऐश्वर्या राय के लिए रज्जाक, गुल और अफरीदी को लेकर बात कर रहा है, और ये अच्छी बात है, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, ये चैनल नीना गुप्ता का मजाक उड़ा रहा था और ये लोग सर विवियन रिचर्ड्स पर नस्लवादी टिप्पणी कर रहे थे.'
कैप्शन में आगे लिखा है, 'बिल्कुल! ये कितना नफरती है, वो इस खेल के सबसे महान लोगों में से एक हैं और ये लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं, जैसे इन्होनें गोरा होकर जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर लिया है और अगर आप सर विवयन को देखेंगे, तो उनमें एक ऐसा ऑरा दिखेगा, वह इस रमीज से 1000 गुना बेहतर दिखते हैं. मुझे उम्मीद है मसाबा और नीना मैम इसे देखें और इस नस्लवादी रमीज राजा और चैनल से माफी मांगने को कहें.'
इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने एश्वर्या राय पर जो कमेंट किया था, उसे लेकर लोग उन पर खूब भड़के. तब पाकिस्तानी मीडिया ने उनसे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछा था. रज्जाक ने एक्ट्रेस पर कमेंट करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को टार्गेट किया. जो इंटरनेट पर लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











