
नीदरलैंड में यूनिवर्सिटी और अस्पताल में अंधाधुंध फायरिंग, महिला समेत 2 लोगों की मौत
AajTak
रॉटरडैम में आरोपी ने महिला के घर में आग लगाने के बाद बंदूकधारी रॉटरडैम मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी अस्पताल गया, जहां वह एक कक्षा में घुस गया और 46 वर्षीय शिक्षक को गोली मार दी.
नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में एक बंदूकधारी ने एक विश्वविद्यालय, अस्पताल परिसर और एक घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई. जान गंवाने वालों में एक टीचर और एक स्थानीय महिला शामिल हैं. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया.
फायरिंग के बाद पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र 32 साल के संदिग्ध छात्र ने अपने पड़ोस में रहने वाली 39 साल महिला को गोली मार दी और उसकी 14 वर्षीय बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला के घर में आग लगाने के बाद बंदूकधारी रॉटरडैम मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी अस्पताल गया, जहां वह एक कक्षा में घुस गया और 46 वर्षीय शिक्षक को गोली मार दी.
पुलिस ने बताया कि आरोपी को अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया. हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.
रॉटरडैम के मेयर अहमद अबाउटलेब ने कहा कि हम एक भयानक घटना से स्तब्ध हैं. शहर में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई. कई लोगों ने इसे देखा. शहर के लोग इस घटना के बाद से सहमे हुए हैं. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के प्रति हैं.
रॉटरडैम के मुख्य अभियोजक ह्यूगो हिलेनार ने कहा कि आरोपी को कानून प्रवर्तन के लिए जाना जाता था और 2021 में उस पर पशु दुर्व्यवहार के लिए मुकदमा चलाया गया और दोषी ठहराया गया था.
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, इसमें दिखाई दे रहा है कि गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर छात्र बाहर की ओर भाग रहे हैं. आसपास भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात हैं. थोड़ी देर बात आऱोपी दिखाई देता है, जिसके हाथों में हथकड़ी है, उसे पुलिस बाहर की ओर लेकर आ रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











