
नीदरलैंड में एंटी-माइग्रेशन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी फूंकी, पत्थर फेंके... 30 गिरफ्तार
AajTak
नीदरलैंड के द हेग में एंटी-माइग्रेशन प्रदर्शन हिंसक हो गया. पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, 30 लोग गिरफ्तार किए और दो पुलिसकर्मी घायल हुए. प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और बोतलें फेंकी, पुलिस कार में आग लगाई और डी66 पार्टी मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया.
नीदरलैंड के द हेग में डच पुलिस ने हिंसक एंटी-माइग्रेशन प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.इस दौरान 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए. अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में कैमरा फुटेज की समीक्षा के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड में आम चुनाव से ठीक एक महीने पहले एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हज़ारों लोग शामिल हुए, जिन्होंने सख्त प्रवासन नीतियों और शरणार्थियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
एनओएस की फुटेज में देखा गया कि प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह था, जिनमें कई लोग डच फ्लैग और अति-दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े झंडे लिए हुए थे. पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हिंसक झड़प हुई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और बोतलें फेंकी.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक कार में आग लगा दी और प्रदर्शन स्थल के पास हाईवे कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया. स्थानीय मीडिया के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने मध्य-वामपंथी डी66 पार्टी के मुख्यालय पर तोड़फोड़ की. खिड़कियों पर पत्थर फेंके. डी66 पार्टी को दक्षिणपंथी विचारधारा वाले कई लोग प्रगतिशील अभिजात वर्ग की सेवा करने वाली पार्टी मानते हैं.
डी66 नेता रॉब जेटन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि अंदर भारी नुकसान हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको लगता है कि आप हमें डरा सकते हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है, हम चरमपंथी दंगाइयों को अपना खूबसूरत देश कभी नहीं छीनने देंगे.
प्रवासन-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स, जिन्होंने नीदरलैंड में पिछला चुनाव जीता था और हाल ही में 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले जनमत सर्वेक्षणों में अपनी बढ़त बनाए रखी थी, उन्हें प्रदर्शन में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे नहीं आए. इसके बजाय उन्होंने एक्स पर हिंसा की निंदा की और कहा कि पुलिस पर बल प्रयोग पूरी तरह से अस्वीकार्य है, और इसमें शामिल लोगों को मूर्ख बताया.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.







