
'नीतीश ने ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया जिनके नाम से लोग कांपते हैं', बोले सुशील कुमार मोदी
AajTak
नीतीश कुमार की कैबिनेट चर्चा में है. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में दागियों की भरमार है. अब बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया गया है जिनके नाम से इलाके में लोग कांपते हैं.
बिहार में महागठबंधन की सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. उसके बाद सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है. ताजा चर्चा है कि मंत्रिमंडल में दागियों की भरमार है. बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी लगातार सरकार पर हमलावर हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार है जिसकी वजह से बिहार में डरावने दिनों की वापसी तय है.
नीतीश कैबिनेट की बात करें तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर अपराध से जुड़े 11 मामले दर्ज हैं. इसमें आईपीसी की धारा 302 यानी हत्या से जुड़े एक मामले में भी वो आरोपी हैं. इसके अलावा उनपर 324, 505 और 420 जैसी धाराओं से जुड़े मामला दर्ज है. तेजस्वी यादव पर बाकी मंत्रियों की जगह ज्यादा ही मामले दर्ज हैं.
इसके अलावा मंत्रिमंडल के एक सहयोगी हैं सुरेंद्र यादव, जिन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया है. उनपर आईपीसी धारा 307 यानी हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है.
सुशील मोदी- इन विधायकों के नाम से लोग कांपते हैं
सुशील मोदी ने इन मंत्रियों के बारे में कहा है कि सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव और कार्तिकेय कुमार जैसे विधायक मंत्री बनाये गए, जिनके नाम से इलाके में लोग कांपते हैं. उन्होंने कहा कि इन लोगों पर आर्म्स ऐक्ट, यौन शोषण, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.
सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नया मंत्रिमंडल पूरी तरह असंतुलित है. इसमें एम-वाइ समुदाय के 13 मंत्री (33 फीसद) हैं, जबकि कानू, तेली, कायस्थ, कलवार, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










