
नीतीश के लिए तेजस्वी ने लिखा पोस्ट, नतीजों के 6 दिन बाद जानिए क्या-क्या कहा
AajTak
बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आए थे और छह दिन बाद नई सरकार का गठन भी हो गया है. नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार के शपथग्रहण समारोह के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है.
बिहार में नीतीश कुमार सरकार 10.0 का आगाज हो गया है. सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को 26 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली. राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुए नीतीश सरकार के शपथग्रहण के बाद बिहार की नवगठित विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा है. तेजस्वी ने एक्स पर सीएम नीतीश कुमार को लेकर पोस्ट लिखा है.
तेजस्वी यादव ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है कि नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. उन्होंने मंत्री बनाए गए नेताओं को भी शुभकामनाएं दी हैं.
तेजस्वी ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने अपनी इसी पोस्ट में यह उम्मीद भी जताई है कि नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी. बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी.
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की ओर से सीएम उम्मीदवार थे. बिहार चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आए थे. चुनाव नतीजे आने के बाद से ही तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से दूरी बना ली थी. नतीजे आने के छह दिन बाद तेजस्वी यादव ने पहला ट्वीट किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









