
नीतीश कुमार ने किसके कहने पर छोड़ा था BJP का साथ? जेडीयू के अधिवेशन में खोला राज
AajTak
बिहार में हुए जेडीयू के खुले अधिवेशन में नीतीश कुमार ने खुलासा किया है कि उन्होंने किसके कहने पर भारतीय जनता पार्टी से किनारा किया था. नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम उनके साथ थे, तब भी उन्होंने हमारे साथ रहते हुए हमारे ही दलों को हराने की कोशिश की. इससे ज्यादा गंदा काम कुछ नहीं हो सकता.
बिहार में कुढ़नी उपचुनाव हार जाने के बाद इन दिनों JDU बैकफुट पर आ गई है. स्थिति ये है कि JDU के नेता सियासी सफाई देने में लगे हुए हैं. पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने खुले अधिवेशन में कई बड़ी बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने बीजेपी से साथ छोड़ने के कारणों का खुलासा किया.
नीतीश कुमार ने कहा कि BJP दो जगहों पर हार गई, उसकी कहीं कोई चर्चा नहीं है. जहां हम चुनाव लड़े ही नहीं, वहां की चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि ये लोग हमारे खिलाफ काम करते रहते हैं. हम लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि जब हम एकजुट हो जाएंगे तो हमारी निश्चित तौर पर जीत होगी. उन्होंने साफ किया कि जो बना था, वो थर्ड फ्रंट था, अब जो बनेगा, वही मेन फ्रंट होगा.
नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन में जाने का फैसला मैंने दो लोगों के सुझाव पर लिया था. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव और ललन सिंह ने मुझे कहा कि बीजेपी से अलग हो जाइए. उसके बाद मैंने तय किया कि मुझे महागठबंधन के साथ जाना है.
इन दो लोगों के कहने पर छोड़ा था बीजेपी का साथ
बीजेपी पर बरसते हुए नीतीश ने कहा कि हम उनके साथ गठबंधन में थे, तब हमारे साथ रहते हुए ही हमारे ही दल को हराने की उन्होंने साजिश रची. बीजेपी पर जेडीयू को तोड़ने की साजिश कहकर नीतीश कुमार ने कहा कि उसी दौरान इन दो लोगों ने मुझे इस बारे में सलाह दी थी, इसके बाद हमने ये निर्णय लिया.
जेडीयू के खुले अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बिहार बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों का काम है, बोलते रहना, बोलते रहते हैं. ये लोग चाहते हैं कि लोग लड़ते रहें, लेकिन ऐसा होने नहीं देना है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







