
नीतीश कुमार ने कांग्रेस को दी राहत, राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होंगे, 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी यात्रा
AajTak
राहुल गांधी की यात्रा इस महीने के आखिर में बिहार में प्रवेश करेगी. 29 जनवरी को राहुल गांधी किशनगंज में पहली जनसभा करेंगे. 30 जनवरी को राहुल गांधी पूर्णिया में जनसभा करेंगे और इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. इसकी जानकारी बिहार कांग्रेस के नेता और एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने दी.
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है. अब देश में लोकसभा चुनाव की राजनीति गरमाएगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं. राहुल गांधी की यात्रा इस महीने के आखिर में बिहार में प्रवेश करेगी. 29 जनवरी को राहुल गांधी किशनगंज में पहली जनसभा करेंगे.
बिहार प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी राज्य में अपनी न्याय यात्रा के दूसरे दिन 30 जनवरी को राहुल गांधी पूर्णिया में जनसभा करेंगे. पूर्णिया की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. इसकी जानकारी बिहार कांग्रेस के नेता और एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने दी.
Rahul Gandhi: 'मुझे मंदिर नहीं जाने दिया जा रहा...' असम में ऑर्डर का हवाला देकर रोकने वाले अफसर पर भड़के
राहुल गांधी 29 जनवरी को किशनगंज में करेंगे जनसभा
कांग्रेस का कहना है कि राहुल की यात्रा में INDIA ब्लॉक में शामिल घटक दलों के कई अन्य नेता शामिल होंगे. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा अन्य नेताओं को भी न्योता दिया गया है.
सहयोगी दलों के नेताओं में दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हैं. साथ ही साथ बिहार कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में बिहार दौरे पर रहेंगे. बता दें की राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार के सीमांचल इलाके के जिन जिलों से गुजरेगी उसमें किशनगंज, पूर्णिया, अररिया शामिल है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











