
'नीतीश कुमार को 2 बार CM तो हमने ही बनाया', मुख्यमंत्री पर तेजस्वी का पलटवार, लालू पर कसा था तंज
AajTak
तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता दो बार एमएलए और एक बार एमपी पहले ही बन चुके थे. नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी है. अरे लालू यादव को छोड़ दीजिए, मैंने नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया. लालू यादव ने तो कितनों को मुख्यमंत्री बनाया, कितनों को प्रधानमंत्री बनाया.'
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि 'बाकी सबको छोड़िए, हमने ही दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है'. दरअसल वह एक दिन पहले विधानसभा में नीतीश कुमार के उस भाषण को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि 'लालू यादव को मुख्यमंत्री मैंने बनाया है.'
तेजस्वी यादव ने कहा, 'नीतीश कुमार को यह पता होना चाहिए कि उनसे पहले ही हमारे पिता दो बार एमएलए और एक बार एमपी बन चुके थे. नीतीश कुमार की पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी है. अरे लालू यादव को छोड़ दीजिए, हमने ही नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया. लालू यादव ने तो कितनों को मुख्यमंत्री बनाया, कितनों को प्रधानमंत्री बनाया.'
नीतीश ने लालू यादव पर कसा था तंज
बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला था. सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'जब हमलोग आए थे तो प्रदेश कि क्या स्थिति थी? शाम को कोई घर से बाहर नहीं निकल सकता था. तुम (विपक्ष) लोगों को कुछ पता नहीं. इन मीडिया वालों से पूछ लो'.
सीएम नीतीश जब अपना संबोधन शुरू करने जा रहे थे तब तेजस्वी ने उनका खड़ा होकर विरोध किया. तो सीएम नीतीश ने उन्हें डांट दिया. नीतीश बोले- एक बार गड़बड़ किया तो आप लोगों को हटा दिए थे. दूसरी बार गड़बड़ किया तो फिर हटा दिए.
'आज कोई भी कभी भी निकल सकता है'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










