
नीतीश कुमार के लिए 'करो या मरो' से कम नहीं 2024 का चुनाव, पढ़ें- बिहार CM की काट ढूंढना BJP के लिए क्यों है मुश्किल
AajTak
नीतीश हिंदी पट्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. इसलिए इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सदस्य हैं. हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी की ताकत बहुत ज्यादा है. हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी का दबदबा और भी बढ़ गया है.
जेडीयू का नेतृत्व संभालने के बाद नीतीश कुमार की नजर राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका पर है. वह हिंदी पट्टी के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं, जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है. उनके 4 दशक से अधिक के राजनीतिक करियर में कोई दाग नहीं है. शुरुआत से ही वह एक समाजवादी नेता की छवि रखते हैं, उनका बीजेपी के साथ प्रेम-नफरत का रिश्ता रहा है. उन्होंने कई मौकों पर वामपंथी दलों और कांग्रेस के साथ भी गठबंधन किया है. ऐसे कई फैक्टर नीतीश के पक्ष में हैं.
2024 का चुनाव बिहार के मुख्यमंत्री के लिए करो या मरो की लड़ाई होगी. नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में एक बड़ी भूमिका की तलाश में हैं और एक समय में कई राजनीतिक जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं. ये आने वाले समय में उनके राजनीतिक करियर का एक निर्णायक मोड़ हो सकता है.
नीतीश हिंदी पट्टी के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. इसलिए इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सदस्य हैं. हिंदी भाषी राज्यों में बीजेपी की ताकत बहुत ज्यादा है. हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी का दबदबा और भी बढ़ गया है. अब विपक्षी गठबंधन को एक ऐसे चेहरे की जरूरत है. जिसमें हिंदी भाषी राज्यों में नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने की ताकत हो. बिहार के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार के पास सरकार चलाने के साथ-साथ गठबंधन का गणित भी संभालने का अनुभव है. वह भले ही पीएम नरेंद्र मोदी की तरह जादुई वक्ता न हों, लेकिन अपने देहाती दृष्टिकोण और मृदुभाषी व्यवहार के जरिए जनता से अच्छे से जुड़ जाते हैं. ये ऐसे पहलू हैं जो उत्तरी राज्यों में ध्रुवीकरण के लिए महत्वपूर्ण होंगे.
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का श्रेय जाता है. यह मुद्दा भारतीय राजनीति में गेमचेंजर साबित हो सकता है. नीतीश कुमार कुर्मी समाज से आते हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की केटेगरी में शामिल है. इसी जाति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आते हैं. शुक्रवार को नीतीश की पार्टी जेडीयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान 4 प्रस्ताव पारित किए थे. इसमें से एक प्रस्ताव ऐसा था जिसमें देशभर में जाति आधारित जनगणना का समर्थन करना था. यहां तक कि कांग्रेस जो कि बिहार में नीतीश की सहयोगी पार्टी है, वह भी जाति आधारित जनगणना का समर्थन कर रही है.
बीजेपी और इन पार्टियों से भी नीतीश के अच्छे समीकरण
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय से ही जब नीतीश कुमार उनके कैबिनेट सहयोगी थे, तब से उनके बीजेपी के कई नेताओं के साथ अच्छे संबंध थे. बिहार में भी नीतीश ने बीजेपी की मदद से एक दशक से ज्यादा समय तक सफल सरकार चलाई. अब, जब पिछले कुछ वर्षों में पार्टी के साथ उनके समीकरण खराब हो गए हैं, तब भी उनके भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं. न केवल भाजपा, बल्कि पंजाब में अकाली दल और हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) जैसे उसके कई औपचारिक सहयोगियों के भी अच्छे राजनीतिक संबंध हैं. ऐसे में अगर विपक्षी गठबंधन को कुछ सहयोगियों की जरूरत है, तो नीतीश एक कनेक्टिंग फैक्टर साबित हो सकते हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










