
नीतीश कुमार कल 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी भी लेंगे शपथ, JDU-RJD के हो सकते हैं 14-14 मंत्री
AajTak
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर करने के बाद नीतीश कुमार कल दोपहर दो बजे फिर सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. कुल सात पार्टियों के सहयोग से ये सरकार बनने जा रही है.
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर करने के बाद नीतीश कुमार कल दोपहर दो बजे फिर सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. कुल सात पार्टियों के सहयोग से ये सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं. उनके साथ तेजस्वी यादव भी कल ही शपथ लेने वाले हैं.
खबर तो नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर भी आई है. कहा जा रहा है कि 35 मंत्रियों का एक मजबूत मंत्रिमंडल देखने को मिल सकता है. इसमें दोनों जेडीयू और आरजेडी के खाते में 14 मंत्रालय जा सकते हैं. वहीं कांग्रेस को तीन और लेफ्ट को दो मंत्रालय दिए जा सकते हैं. जीता राम मांझी की पार्टी को भी एक मंत्रालय दिया जा सकता है. अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन नीतीश कुमार ने महागठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर चर्चा शुरू कर दी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











