
नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए MLC
AajTak
नीतीश कुमार अपना सर्टिफिकेट लेने विधानसभा सचिवालय पहुंचे. उनके साथ करीबी सहयोगी राजीव रंजन सिंह “ललन” और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा थे. उच्च सदन के लिए चुने गए अन्य प्रमुख लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (राजद), राज्य मंत्री संतोष सुमन (हम) और पूर्व मंत्री मंगल पांडे (भाजपा) शामिल हैं.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवार गुरुवार को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार चौथी बार राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं, उनका यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा. नीतीश कुमार के अलावा, विधान परिषद की 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले विभिन्न दलों के 10 उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
विधानसभा सचिवालय पहुंचे नीतीश कुमार नीतीश कुमार अपना सर्टिफिकेट लेने विधानसभा सचिवालय पहुंचे. उनके साथ करीबी सहयोगी राजीव रंजन सिंह “ललन” और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा थे. उच्च सदन के लिए चुने गए अन्य प्रमुख लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (राजद), राज्य मंत्री संतोष सुमन (हम) और पूर्व मंत्री मंगल पांडे (भाजपा) शामिल हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











