
'नीतीश कुमार उर्फ पलटूराम...', पाकिस्तान का मीडिया पीएम मोदी की गठबंंधन सरकार पर कह रहा ऐसी बातें
AajTak
भारत में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने में दो लोग किंगमेकर की तरह उभरे हैं- नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू. नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले ही इंडिया ब्लॉक छोड़कर एनडीए में शामिल हुए थे. बार-बार पाला बदलने के उनके रवैये पर पाकिस्तान की तरफ से भी टिप्पणी आई है.
भारत में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन गई है और बीते रविवार को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ भी ले ली. लेकिन जिन सहयोगियों के दम पर पीएम मोदी सत्ता में आए हैं, उन्हें लेकर आशंकाएं लगातार बनी रहेगी, खासकर नीतीश कुमार को लेकर. नीतीश कुमार ने फिलहाल भाजपा को अपना समर्थन तो दे दिया है लेकिन उनके इतिहास को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता कि वो हमेशा बीजेपी को अपना समर्थन बरकरार रखेंगे. नीतीश कुमार के इस रवैये को लेकर भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी खूब चर्चा है. पाकिस्तान में भी उन्हें 'पलटू राम' कहकर संबोधित किया जा रहा है.
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 272 के बहुमत के आंकड़े से चूक गई जिसके बाद उसने एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई है. सरकार बनाने में जेडीयू के नीतीश कुमार और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर की भूमिका में उभरे हैं. जेडीयू को जहां 12 सीटें मिली हैं वहीं, टीडीपी ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है.
इसे लेकर पाकिस्तान के न्यूज चैनल Samaa TV के एक प्रोग्राम में वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार अब्दुल सत्तार खान ने कहा, 'दो बड़ी पार्टियों ने बीजेपी को सहारा दिया है और वो बड़े चौड़े होकर घूम रहे हैं... आप देखेंगे, नरेंद्र मोदी इतना चौड़ा होकर नहीं घूम रहे होंगे जितने दो लोग घूम रहे हैं.'
अब्दुल सत्तार ने नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए आगे कहा, 'भारत का मीडिया कहता है और मैं भी कहूंगा कि नीतीश कुमार उर्फ पलटू राम...ये पलटते रहते हैं. चंद्रबाबू नायडू भी पलटते हैं, टीडीपी के. 2024 तक नीतीश 4 बार पलट गए. हमारे यहां जो लोटे होते हैं और पलटू राम में फर्क है. लोटा वो होता है जो किसी पार्टी से जीतकर किसी और पार्टी में चला जाए... ये पलटू राम नीतीश कुमार अपनी पार्टी को कभी किसी गठबंधन में शामिल कर लेते हैं तो कभी किसी दूसरे गठबंधन में.'
उनकी इस बात पर शो के होस्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, 'मेरे ख्याल से, "इधर चला मैं उधर चला" गाना उन्हीं (नीतीश कुमार) के लिए ही बना है.'
कब-कब पलटे हैं नीतीश कुमार

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











