
नीतीश का तेजस्वी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने का फैसला? राजनीतिक मजबूरी या राजनीतिक चाल
AajTak
नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने का फैसला उनकी कोई राजनीतिक मजबूरी है या फिर एक सोची-समझी राजनीतिक चाल? सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर नीतीश कुमार ने तेजस्वी के नाम की घोषणा पिछले सप्ताह कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी के हाथों मिली जबरदस्त शिकस्त के बाद ही क्यों किया?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब मंगलवार को ऐलान किया कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे तो उनके इस ऐलान के साथ ही सवाल खड़े होने लगे कि जिन नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए कई बार पलटी मारी, पहले बीजेपी के साथ सरकार बनाई, फिर आरजेडी के साथ, उसके बाद फिर बीजेपी के साथ और अब एक बार फिर आरजेडी के साथ, उन्होंने आखिर कैसे इतनी आसानी के साथ 3 साल पहले ही यानी 2022 में ही 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा कर दी?
नीतीश कुमार की राजनीति को करीब से समझने वाले लोग जानते हैं कि नीतीश कुमार के काम करने का तरीका भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही तरह बिल्कुल गुप्त रहता है और अंतिम समय तक केवल उन्हें ही पता होता है कि वह क्या करने वाले हैं. जनता दल यूनाइटेड में अगर कोई यह दावा करता हो कि वह नीतीश कुमार के फैसले को पहले से समझ चुका है तो यह केवल हवा हवाई बातें हैं.
ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने का फैसला उनकी कोई राजनीतिक मजबूरी है या फिर एक सोची-समझी राजनीतिक चाल? सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर नीतीश कुमार ने तेजस्वी के नाम की घोषणा पिछले सप्ताह कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी के हाथों मिली जबरदस्त शिकस्त के बाद ही क्यों किया?
नीतीश कुमार के इस घोषणा को ऐसे समझिए. दरअसल, देश में लोकसभा चुनाव के लिए अब केवल डेढ़ साल का वक्त बचा है. 2024 में होने वाले चुनाव के लिए नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालकर बैठे हुए हैं. जाहिर सी बात है, नीतीश कुमार अगर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो इसके लिए यह जरूरी है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीते मगर कुढ़नी उपचुनाव में जो हुआ है उसने नीतीश कुमार को जबरदस्त झटका दिया है.
2014 में जेडीयू को मिली थी 2 सीटें
याद कीजिए 2014 का लोकसभा चुनाव. नीतीश कुमार बीजेपी से अलग हो गए थे जिसके बाद उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड लोकसभा चुनाव में केवल 2 सीट ही जीत पाई थी. अब नजर डालते हैं 2019 के लोकसभा चुनाव पर. इस वक्त जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी जिसके कारण नीतीश कुमार को इसका फायदा मिला और उनकी पार्टी की 2 सांसदों की पार्टी से बढ़कर 16 सांसदों वाली पार्टी बन गई. बात स्पष्ट है, 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन होने का फायदा नीतीश कुमार को मिला और बीजेपी का वोट भी नीतीश कुमार को ट्रांसफर हुआ जिसकी वजह से उनकी पार्टी के 16 सांसदों ने जीत हासिल की.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








