
नीतीश कटारा हत्याकांड: दोषी विकास यादव को बीमार मां से मिलने के लिए 8 मई तक मिली अंतरिम जमानत
AajTak
देश की शीर्ष अदालत ने विकास यादव को एक लाख रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने की शर्त पर राहत दी है. विकास उत्तर प्रदेश के राजनेता डी पी यादव का बेटा है. उसके चचेरे भाई विशाल यादव को भी बिजनेस एग्जीक्यूटिव कटारा के अपहरण और हत्या के लिए सजा दी गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने साल 2002 के चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को उसकी बीमार मां से मिलने के लिए 8 मई तक अंतरिम जमानत दे दी. विकास यादव को इस मामले में अदालत ने 25 साल कैद की सजा सुनाई थी. तभी से वो जेल में अपनी सजा काट रहा है.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओका और उज्जल भुइयां की पीठ ने यादव की मां की एम्स के डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही शीर्ष अदालत ने शर्तें लगाते हुए दोषी को गाजियाबाद में अपने घर तक ही सीमित रहने और कटारा की मां नीलम कटारा सहित मामले के गवाहों से संपर्क नहीं करने का फरमान सुनाया है.
देश की शीर्ष अदालत ने विकास यादव को एक लाख रुपये के जमानत बांड और इतनी ही राशि की जमानत राशि जमा करने की शर्त पर राहत दी है. विकास उत्तर प्रदेश के राजनेता डी पी यादव का बेटा है. उसके चचेरे भाई विशाल यादव को भी बिजनेस एग्जीक्यूटिव कटारा के अपहरण और हत्या के लिए सजा दी गई थी.
दोनों ही विकास की बहन भारती यादव के साथ कटारा के कथित संबंधों के खिलाफ थे, क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे. इस हत्याकांड के एक अन्य सह-दोषी सुखदेव पहलवान को बिना किसी छूट के 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.
इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय ने विकास और विशाल यादव को निचली अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखते हुए दोनों को बिना किसी छूट के 30 साल की सजा सुनाई थी.
गौरतलब है कि दिल्ली जेल प्रशासन ने पिछले साल विकास यादव के आचरण को असंतोषजनक पाए जाने के बाद उसकी छूट के अनुरोध को खारिज कर दिया था.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










