
नीतीश इफेक्ट से हिल गए अखिलेश यादव? जानिये क्या है यूपी में कुर्मी वोटों का गणित
AajTak
अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की है उसमें आश्चर्यजनक तरीके से सबसे अधिक सीट कुर्मियों को मिली है. अखिलेश यादव जिस पीडीए फार्मूले के जरिए इस बार विजय का ख्वाब देख रहे थे, क्या नीतीश कुमार ने उस पर ग्रहण लगा दिया है?
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की है जिसमें 11 उम्मीदवार पिछड़ी जाति के हैं.पार्टी की पहली लिस्ट में 11 OBC, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 2 खत्री शामिल हैं. 11 OBC टिकटों में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल हैं. अखिलेश यादव पिछले साल से ही लोकसभा चुनावों में विजय हासिल करने के लिए पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक फार्मूले पर काम कर रहे थे. यूपी में 40-45% ओबीसी, 20% दलित और 19% मुस्लिम मतदाता हैं, जो राज्य के सभी मतदाताओं का लगभग 78% है. अखिलेश का लक्ष्य इस समूह के एक बड़े हिस्से को पटाना था. पर नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद समाजवादी पार्टी का गणित गड़बड़ाया हुआ लगता है. अखिलेश की कुर्मी वोटर्स पर पकड़ कमजोर पड़ रही है. यही कारण है कि अखिलेश यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी पार्टी केवल यादवों की पार्टी नहीं है बल्कि सभी पिछड़ों को यहां तवज्जो मिलती है.
पहला सीट बंटवारा कहता है कि अखिलेश सजग हो गए हैं
अखिलेश यादव का पहला सीट बंटवारा ये संदेश दे रहा है कि यूपी में भी नीतीश कुमार इफेक्ट काम कर रहा है. यह बात पहले ही कही जा रही थी कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने से यूपी में भी कुर्मी और अति पिछड़े वोटों का रुख इंडिया ब्लॉक की बजाय एनडीए की ओर हो जाएगा. जो सही होता दिख रहा है. कम से कम अखिलेश यादव से बेहतर कौन इसे कौन समझ सकता है. शायद यही कारण रहा है पहली बार एटा और फर्रूखाबाद की सीट से यादव प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया गया है. मतलब साफ है कि नीतीश कुमार के एनडीए में शिफ्ट होने के बाद अखिलेश यादव अति पिछड़े और कुर्मी उम्मीदवारों को लिफ्ट करा रहे हैं. दरअसल यूपी में कुर्मी वोटों का गणित ही ऐसा है कि अखिलेश के लिए ये सब करना पड़ रहा है. नीतीश कुमार कुर्मी जाति से आते हैं जाहिर है कि इस समय उत्तर भारत में वो कुर्मी स्वाभिमान के प्रतीक हैं.उनके एनडीए में शामिल होने से अखिलेश क्यों चिंता में पड़ गए हैं?
नीतीश कुमार से अखिलेश को थी बड़ी उम्मीद
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार जब तक इंडिया ब्लॉक के साथ थे अखिलेश यादव को उनसे बहुत उम्मीद थी. अखिलेश चाहते थे कि वो उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें और पीएम पद के दावेदार बने. अखिलेश ने नीतीश के एनडीए में शामिल होने के बाद ट्वीट करके कहा भी था कि अगर वो इंडिया ब्लॉक में रहते तो पीएम बनते. अखिलेश ये बाते यूं ही नहीं कह रहे थे बल्कि इसके लिए उनके पास प्लान भी था. अखिलेश चाहते थे कि नीतीश यूपी की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें. अखिलेश इसके लिए कुर्मी बहुल वाली मिर्जापुर, फूलपुर, अंबेडकर नगर की सीट देने को तैयार थे. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर एक बार अखिलेश और नीतीश की फोटो वाले बैनर लगे थे जिस पर नारा लिखा था कि यूपी प्लस बिहार बराबर गई मोदी सरकार. पर नीतीश कुमार एनडीए में जाकर अखिलेश यादव के प्लान पर पानी फेर दिया.
समाजवादी पार्टी और कुर्मी वोट

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









