
नींद की वजह से जॉन अब्राहम ने किया शाहरुख की पार्टी से इनकार, गिफ्ट में मिली सुपर बाइक
AajTak
शाहरुख के साथ अपनी फिल्म 'पठान' की सक्सेस पार्टी को लेकर एक किस्सा शेयर किया. जॉन ने बताया कि वो इस पार्टी में तो नहीं गए, लेकिन शाहरुख ने उनकी एक विश पूरी कर दी. हाल ही में जॉन ने एक पॉडकास्ट पर भी शाहरुख की जमकर तारीफ की थी.
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम काफी स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं. वो अपनी डाइट और सोने-उठने के टाइम को लेकर काफी पर्टिकुलर हैं और कभी पार्टी वगैरह में नहीं नजर आते. लेकिन अगर बात सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ पार्टी करने की हो तो क्या जॉन इनकार कर देंगे?
जवाब ये है कि जॉन ऐसा कर चुके हैं. 'वेदा' स्टार जॉन अब्राहम ने बताया है कि कैसे 'पठान' के बाद उन्होंने एक बार शाहरुख के साथ पार्टी करने से इनकार कर दिया था. हालांकि, नाराज होने की बजाय इंडस्ट्री के किंग खान ने जॉन को एक शानदार तोहफा दिया था.
शाहरुख ने जॉन को गिफ्ट की बाइक कॉमेडियन जाकिर खान के टीवी शो 'आपका अपना जाकिर' पर रविवार को फिल्म 'वेदा' की टीम मेहमान बन कर पहुंची थी. डायरेक्टर निखिल अडवाणी के साथ जॉन, एक्ट्रेस शरवरी वाघ और फिल्म के एक्टर अभिषेक बैनर्जी भी जाकिर के शो पर पहुंचे थे.
शो पर जॉन ने शाहरुख के साथ अपनी फिल्म 'पठान' की सक्सेस पार्टी को लेकर एक किस्सा शेयर किया. जॉन ने बताया कि वो इस पार्टी में तो नहीं गए, लेकिन शाहरुख ने उनकी एक विश पूरी कर दी. जॉन ने बताया, 'मेरी पिछली फिल्म 'पठान' शाहरुख खान के साथ थी. मुझे याद है, फिल्म की रिलीज के बाद एक सक्सेस पार्टी रखी गई थी और शाहरुख ने मुझे कहा, 'कम ऑन जॉन, लेट्स पार्टी! अपनी पिक्चर चल रही है. अच्छी ओपनिंग मिली है.' मैंने कहा कि मैं घर पर रहकर, सोना चाहता हूं. तो उन्होंने बोला क्या चाहिए तुम्हें? मैंने कहा एक मोटरसाइकिल दे दो बस. तो उन्होंने मुझे एक मोटरसाइकिल गिफ्ट की. मैं खुश होकर गया घर.'
जॉन ने की शाहरुख की तारीफ हाल ही में जॉन ने एक पॉडकास्ट पर भी शाहरुख की जमकर तारीफ की थी. रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर जॉन ने शाहरुख को 'स्मार्ट, इंटेलिजेंट, लेकिन साथ ही बहुत केयरिंग और क्यूट' बताया था. जॉन ने ये भी बताया था कि कैसे 'पठान' के शूट पर उनकी शाहरुख के साथ बॉन्डिंग बहुत अच्छी रही थी. 'पठान' में जहां शाहरुख हीरो के रोल में थे, वहीं जॉन ने कहानी के विलेन, जिम का किरदार निभाया था.
पिछले साल आई 'पठान' शाहरुख की कमबैक फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. फिल्म की कामयाबी के बाद जॉन ने खुद को 17 लाख की एक सुजुकी हायाबुसा बाइक गिफ्ट की थी. जॉन को बाइक्स का कितना शौक हिया ये बात तो किसी भी बॉलीवुड फैन से नहीं छिपी है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











