
निष्पक्ष तरीके से होते बंगाल चुनाव तो 30 सीटें भी न जीत पाती BJP: ममता बनर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उप-चुनाव होने वाले हैं. इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) खुद मैदान में हैं.
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को उप-चुनाव होने वाले हैं. इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) खुद मैदान में हैं. उन्होंने भवानीपुर की जनता को संबोधित करते हुए गुरुवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि यदि निष्पक्ष तरीके से चुनाव हुए होते तो बीजेपी 30 सीटें भी न जीत पाती. ममता ने साथ ही यह भी कहा कि भवानीपुर एक मिनी इंडिया है, जहां पर सभी जाति और धर्म के लोग एक साथ रहते हैं. उन्होंने कहा कि मैं भवानीपुर की आभारी हूं. उन्होंने मेरी मदद की.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











