
निष्कासित नेताओं की बहाली की वकालत करने वाले पूर्व मंत्री सेंगोट्टैयन को AIADMK ने दिखाया बाहर का रास्ता
AajTak
AIADMK ने निष्कासित नेताओं को फिर से पार्टी में शामिल करने की मांग करने वाले वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन को तत्काल प्रभााव से पाटी के सभी पदों से बर्खास्त दिया है.
AIADMK ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टैयन को पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है. पार्टी ने ये कार्रवाई उनके उस बयान के बाद उठाया है, जिसमें उन्होंने पार्टी से निष्कासित नेताओं को फिर से शामिल करने की मांग की थी. सेंगोत्तैयान ने अपने इस बयान के पीछे पार्टी की एकता पर जोर दिया था.
दरअसल, शुक्रवार को बोलते हुए उन्होंने पार्टी की एकता की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, 'अगर हम उन (गुटों) को फिर से वापस लाएं जो हमें छोड़कर चले गए थे तो हम चुनाव जीत सकते हैं. हमें उन लोगों को स्वीकार करना चाहिए और शामिल करना चाहिए जो हमें छोड़कर चले गए हैं. उन्होंने तो यहां तक कहा कि उनकी एकता की कोई मांग नहीं है.'
सेंगोट्टैयन ने ये भी खुलासा किया कि लोकसभा चुनावों में हार के बाद वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) से मुलाकात की थी और निष्कासित नेताओं को वापस लाने का सुझाव दिया था.
'मैं पार्टी को एकजुट...'
उन्होंने कहा, 'मैं एक एकजुट एआईएडीएमके के लिए काम कर रहा हूं. हार के बाद हमने ईपीएस को सुझाव दिए, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी और न ही उसका पालन किया.'
ईपीएस से मतभेद

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








