
निशिता गोस्वामी, शेखर ज्योति, अमृतप्रभा... जुबीन गर्ग डेथ केस में अब तक क्या हुआ, जांच के दायरे में कौन-कौन?
AajTak
सिंगर जुबीन गर्ग डेथ केस में असम CID जांच में जुटी है. इस मामले में असमी एक्ट्रेस निशिता गोस्वामी, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महांता सहित कई प्रमुख गवाहों और अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनमें कुछ लोगों से पूछताछ हो भी चुकी है.
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर उनके फैंस दुखी हैं. वे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बता दें कि जुबीन की मौत के मामले को संदिग्ध माना जा रहा है. इसको लेकर असम पुलिस की CID (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) ने जांच तेज कर दी है. शुक्रवार को CID ने उन व्यक्तियों को नोटिस जारी किए, जो घटना के समय या उसके आसपास मौजूद थे या जिनके पास मौत से जुड़ी जानकारी हो सकती है. सभी से कहा गया कि वे 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारियों के सामने पेश होकर बयान दें.
एजेंसी के अनुसार, संगीत जगत और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई प्रमुख नामों को बुलाया गया है. इनमें असमिया अभिनेत्री निशिता गोस्वामी, सिंगर शेखर ज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महांता शामिल हैं. इन्हें CID मुख्यालय गुवाहाटी में बुलाकर घटनाक्रम से जुड़े सवाल पूछे गए. बताया गया कि शेखर ज्योति और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा भी घटना के समय उनके साथ मौजूद थे.
जुबीन गर्ग 52 साल के थे. बीते 19 सितंबर को सिंगापुर में उनका निधन हो गया. वे वहां North East India Festival में परफॉर्म करने गए थे. उनके शव का अंतिम संस्कार 23 सितंबर को कमरकुची, गुवाहाटी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया.
अब इस केस में SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम) के द्वारा घटना के समय जुबीन और उनके साथ मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. एसआईटी का विशेष DGP एपी गुप्ता कर रहे हैं.
जुबीन गर्ग की मौत के बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरती गई है और पूरी जांच पारदर्शी होनी चाहिए. गोगोई ने आरोप लगाया कि घटना के समय जुबीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोजकों की थी. इसमें लापरवाही हुई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










