
निलंबन खत्म हुआ तो PAK दारोगा ने ‘दिलबर दिलबर’ गाने पर किया डांस, दोबारा सस्पेंड
AajTak
कराची के लियाकताबाद पुलिस स्टेशन में आबिद शाह सब-इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं. आबिद शाह एक वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बॉलीवुड के हिट गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान में तमाम बंदिशों के बावजूद वहां के लोग बॉलीवुड की फिल्मों के बहुत मुरीद हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार्स पाकिस्तान के घर-घर में जाने-पहचाने नाम हैं. हिन्दी फिल्मों के गाने भी पाकिस्तान में खूब सुने जाते हैं. लेकिन पाकिस्तान के एक दारोगा जी को बॉलीवुड के गाने पर डांस करना भारी पड़ गया. All Photos: Grab- Viral video पाकिस्तान के समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, कराची के लियाकताबाद पुलिस स्टेशन में आबिद शाह सब-इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं. आबिद शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में आबिद शाह सादे कपड़ों में अपने दोस्तों के साथ बॉलीवुड के हिट गाने 'दिलबर, दिलबर, होश न खबर है' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया से ही ये वीडियो पुलिस के आला अफसरों तक पहुंच गया. फिर उन्होनें वीडियो में 'होश न खबर है' गाने पर थिरकने वाले दारोगा की खबर लेने में देर नहीं लगाई. सब इंस्पेक्टर आबिद शाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











