
निमंत्रण लेकर घर पहुंचे पड़ोसी, कमरे में लटकी थी महिला कांस्टेबल की लाश.. सुसाइड नोट ने खोला मौत का राज
AajTak
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब उसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले कुछ किराएदार उस महिला कांस्टेबल को निमंत्रण देने उसके कमरे में गए.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. इस वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब कुछ पड़ोसी एक निमंत्रण पत्र देने के लिए उस महिला कांस्टेबल के घर पहुंचे थे. पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है.
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब उसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले कुछ किराएदार उस महिला कांस्टेबल को निमंत्रण देने उसके कमरे में गए.
एसएसपी के मुताबिक, जब वे लोग महिला कांस्टेब के कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि उसकी लाश कमरे में छत से लटकी हुई थी. इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर जाकर महिला की लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि उस महिला कांस्टेबल की पहचान शशि के तौर पर हुई है. वह महिला थाने में तैनात थी. वह 2016 बैच की महिला कांस्टेबल थी. जिसने डिप्रेशन के चलते सुसाइड कर लिया है.
SSP ने आगे बताया कि उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. जिसके अनुसार, शशि ने इसलिए आत्महत्या की क्योंकि वह परेशान थी और उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि उसकी मौत के बारे में उसके माता-पिता को बता दिया गया है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










