
नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 5 पर FIR, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के लिए सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी. अब रायगढ़ के खालापुर पुलिस स्टेशन में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की है. वहीं, नितिन देसाई की पत्नी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी. उनका शव उनके ही एनडी स्टूडियो में लटका हुआ मिला था, जो मुंबई से सटे रायगढ़ के कर्जत इलाके में था. वहीं, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत रायगढ़ के खालापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है.
एफआईआर में रसेश शाह, एडलवाइस के चेयरमैन केयूर मेहता, स्मित शाह, ईएआरसी कंपनी के आरके बंसल और जितेंद्र कोठारी के नाम शामिल हैं. नितिन देसाई की पत्नी नेहा देसाई के मुताबिक, 2 अगस्त को आत्महत्या करने से पहले देसाई ने एक वकील वृंदा को कुछ वॉयस क्लिप भेजने के लिए अपने वॉयस रिकॉर्डर का इस्तेमाल किया था.
स्टूडियो पर कर लिया कब्जा
वकील वृंदा ने वही वॉयस क्लिप नेहा देसाई के साथ साझा की है. एफआईआर के मुताबिक, वॉयस क्लिप में नितिन ने कहा, "राशेश शाह एक मधुर बोलने वाले हैं. मगर, उसने उसके स्टूडियो पर कब्जा कर लिया, जिसे मैंने कड़ी मेहनत से बनाया था. मैंने उसे 100 से अधिक बार फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया.
उन लोगों ने 138, ईओडब्ल्यू, एनसीएलटी, डीआरटी के माध्यम से मुझे परेशान किया. मेरे पास दो-तीन निवेशक थे, जो निवेश करने के लिए तैयार थे. मगर, उन लोगों ने मदद नहीं की. उन्होंने मुझ पर दोगुना कर्ज चढ़ाया और मुझ पर दबाव डाला. केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए वे अन्य तरीकों से मुझ पर दबाव डाल रहे हैं.
स्मित शाह, केयूर मेहता, आरके बंसल पर आरोप

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











