
निज्जर को लेकर भारत के साथ आया कनाडा का दोस्त न्यूजीलैंड, ट्रूडो को सुनाई खरी-खोटी
AajTak
पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत-कनाडा के बीच भारी तनाव हुआ जो अब तक जारी है. अब इस मामले में नया मोड़ आया है. कनाडा के अहम सहयोगी न्यूजीलैंड ने निज्जर की हत्या से जुड़े आरोपों को लेकर अब कनाडा पर ही सवाल उठाए हैं.
कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता के आरोप लगाए थे जिस पर अब उसके ही अहम सहयोगी न्यूजीलैंड ने सवाल उठाए हैं. पांच देशों के खुफिया संगठन फाइव-आईज में कनाडा के सहयोगी न्यूजीलैंड का कहना है कि भारत की संलिप्तता को लेकर कनाडा ने ना तो कोई सबूत पेश किया है और ना ही यह बताया है कि मामले में क्या प्रगति हुई है.
न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की है जिसमें उन्होंने कनाडा के भारत पर लगाए आरोपों पर अविश्वास जताया है. भारत दौरे पर आए पीटर्स ने इंटरव्यू में कहा, 'एक प्रशिक्षित वकील होने के नाते, मैं जानना चाहता हूं कि जो मामला था, अब वो कहां है? उसके सबूत कहा हैं? केस में क्या जानकारी सामने आई... अब तक...मैं बताता हूं... कुछ भी सामने नहीं आया.'
न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री का यह बयान फाइव आईज के कनाडा के बाकी सहयोगियों के रुख से एकदम अलग है. खुफिया गठबंधन में कनाडा, न्यूजीलैंड के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. इन सभी देशों ने निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप को लेकर चल रही जांच का समर्थन किया है.
निज्जर ही हत्या का नया वीडियो आया सामने
बीते शनिवार को कनाडा स्थित सीबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में एक वीडियो फुटेज का जिक्र किया था जिसमें कथित तौर पर निज्जर को कुछ लोग गोली मारते दिखे थे.
वीडियो में निज्जर को एक पिकअप ट्रक में गुरुद्वारे की पार्किंग से निकलते हुए दिखाया गया है. जैसे ही वह बाहर निकलने के करीब पहुंचता है, एक सफेद सेडान उसके सामने आकर उसका रास्ता रोक देती है. सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक के रुकते ही दो लोग उसकी तरफ दौड़े और उसे गोली मारकर सिल्वर टोयोटा कैमरी कार से भाग गए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











