
निज्जर की हत्या पर ट्रूडो ने दोहराया आरोप, कहा- साथ मिलकर काम करे भारत
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार एक बार फिर से निज्जर की हत्या को लेकर अपने पुराने बयान को दोहराया. उन्होंने कहा कि कनाडा ने नई दिल्ली के साथ कुछ हफ्ते पहले खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के संभावित रूप से शामिल होने के सबूत साझा किए हैं.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर से भारत पर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का वहीं पुराना आरोप दोहराया है. ट्रूडो ने दावा किया कि उनके पास निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स के संभावित रूप से शामिल होने के सबूत हैं और उन्होंने कुछ हफ्ते पहले कनाडा ने ये सबूत नई दिल्ली (भारत सरकार) को सौंपे हैं.
ट्रूडो ने दोहराए आरोप
ओटावा में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रूडो ने कहा, 'कनाडा ने उन विश्वसनीय आरोपों को साझा किया है जिनके बारे में मैंने सोमवार को बात की थी. हमने ऐसा कई सप्ताह पहले किया था. हम भारत के साथ रचनात्मक रूप से काम करने के लिए वहां हैं. हमें उम्मीद है कि वे हमारे साथ जुड़ेंगे ताकि हम इस गंभीर मामले की तह तक पहुंच सकें.'
ट्रूडो ने कहा कि ओटावा के पास जून में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भारतीय सरकारी एजेंटों को जोड़ने वाली विश्वसनीय खुफिया जानकारी थी, जिस पर नई दिल्ली ने नाराजगी व्यक्त की थी. 45 साल का निज्जर कनाडा का नागरिक था. सीबीसी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को अलग से रिपोर्ट देते हुए कहा कि कनाडाई सरकार ने सिख अलगाववादी नेता की हत्या की एक महीने की जांच में मानवीय और सिग्नल दोनों तरह की खुफिया जानकारी एकत्र की है.
हवा हवाई है ट्रूडो का दावा
हालांकि ट्रूडो का दावा हवा हवाई ही नजर आ रहा है. दरअसल, भारत साफ कर चुका है कि खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में उसका कोई हाथ नहीं है. साथ ही भारत ने कनाडा से वो सबूत भी मांगे, जिनका ट्रूडो लगातार जिक्र कर रहे हैं. लेकिन कनाडा की ओर से भारत को इसके बारे में न कोई जानकारी दी गई और न ही सबूत.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








