
निजी लाभ का माध्यम बनती जा रही PIL, इस मुद्दे पर लिखने का समय आ गया है: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना
AajTak
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना ने हालिया जनहित याचिकाओं (PILs) के दुरुपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जनहित याचिकाएं अपने मूल उद्देश्य से भटककर व्यक्तिगत लाभ का माध्यम बनती जा रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने जनहित याचिकाओं (PIL) के बड़े पैमाने पर हो रहे दुरुपयोग पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि जनहित याचिका अपने मूल उद्देश्य से भटककर व्यक्तिगत लाभ के उपकरण बनती जा रही हैं और इस मुद्दे के बारे में सोचने और लिखने का समय आ गया है.
जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा, 'जनहित याचिकाएं, जो कभी कमजोर तबकों के लिए न्याय का माध्यम थीं, अब “पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन” या “पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन” बनती जा रही हैं. इन दिनों असली जनहित याचिका कहाँ है? यह प्रवृत्ति न्यायिक प्रक्रिया में संदेह उत्पन्न कर रही है और वास्तविक जनहित से भटक रही है.'
यह भी पढ़ें: 'पहले हाईकोर्ट जाएं...', महाकुंभ में मौतों पर PIL डालने वाले को सुप्रीम कोर्ट ने कहा
जनहित याचिकाओं के बारे में हो बात: जस्टिस नागरत्ना
जस्टिस बीवी नागरत्ना 'कानून, न्याय और समाज: उपेंद्र बक्सी के चयनित कार्य' पुस्तक के विमोचन के अवसर पर संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि वास्तविक जनहित याचिका और सामाजिक प्रभावी कानून की जरूरत है और ऐसा होता है तो फिर अदालतें उसी तरह प्रतिक्रिया देंगी जैसे उन्होंने 1980 के दशक के अंत में दी थी.
जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि बक्सी ने जनहित याचिका को 'सामाजिक प्रभाव कानून' के रूप में सही वर्णित किया है और अब समय आ गया है कि वे जनहित याचिका के दुरुपयोग के बारे में सही बात करें. उन्होंने कहा कि हमें न केवल महान फैसलों की आवश्यकता है, बल्कि उनकी आलोचना करने के लिए विद्वानजनों की भी आवश्यकता है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










