
निजी अस्पतालों को अब पंजाब सरकार नहीं बेचेगी वैक्सीन, हंगामा मचने पर फैसला वापस लिया
AajTak
कोरोना संकट के बीच पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का फैसला वापस ले लिया है. अब पंजाब में निजी अस्पतालों को वैक्सीन नहीं बेचेगी. विपक्ष की तरफ से काफी हंगामा हुआ था जिसके बाद सूबे की कांग्रेस ने यह फैसला लिया है.
कोरोना संकट के बीच पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का फैसला वापस ले लिया है. अब पंजाब में निजी अस्पतालों को वैक्सीन नहीं दी जाएगी. विपक्ष की तरफ से काफी हंगामा हुआ था जिसके बाद सूबे की कांग्रेस सरकार ने यह फैसला लिया है. बता दें कि पंजाब में अबतक 48 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है. पंजाब सरकार की निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने के फैसले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने काफी हल्ला मचाया था. बीजेपी का कहना था कि संकट के इस समय में भी पंजाब की सरकार मुनाफा कमाना चाहती है. वहीं, अकाली दल ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार कंपनियों से 400 रुपए में वैक्सीन खरीदकर निजी अस्पतालों को करीब हजार रुपए में बेच रही है और अस्पताल उसे लोगों को 1500 से 1700 रुपए में लगा रहे हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











