
'निगम कर्जे में है तो अच्छी सड़कें खोदकर दोबारा क्यों बना रहे?', इंदौर की 'धाकड़' महिला, महापौर के सामने ही खोल दी सिस्टम की पोल
AajTak
Indore Janta Chaupal Woman Viral Video: इंदौर की 'जनता चौपाल' में महापौर पुष्यमित्र भार्गव को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक जागरूक महिला ने विकास कार्यों की क्वालिटी और नगर निगम की फिजूलखर्ची पर तीखे सवालों की झड़ी लगा दी.
स्वच्छता में नंबर-1 शहर इंदौर की एक जागरूक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वार्ड 84 के द्वारकापुरी उद्यान में आयोजित 'जनता चौपाल' में इस महिला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने न केवल समस्याओं का पिटारा खोला, बल्कि सिस्टम के दिखावे और फिजूलखर्ची पर भी जमकर प्रहार किया.
महिला के सवालों में प्रशासन की पोल खोलती कई कड़वी सच्चाइयां शामिल थीं. महिला ने आरोप लगाया कि महापौर के पहुंचने से ठीक 10 मिनट पहले सड़क का गड्ढा भरा गया. उन्होंने पूछा, "क्या मरम्मत केवल जनप्रतिनिधियों के आने पर ही की जाती है? इससे पहले कई बुजुर्ग यहां गिरकर चोटिल हुए, तब निगम कहां था?"
टीना गौड़ नामक महिला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सवाल किया, ''चुनाव के बाद से जनता चौपाल कहां थी? आज क्यों रखी गई?'' इस पर महापौर ने जवाब दिया, ''आपको पता है, मैं कितनी बार द्वारकापुरी आया...''
महिला बोली, ''सर, आप आए, लेकिन जनता से रूबरू मिलने आए थे क्या?'' महापौर ने तपाक से पलटवार किया, ''तो फिर क्या करने आया था?'' महिला ने कहा, ''आज तो बोलने का पूरा हक है न सर.''
स्थानीय महिला ने आगे कहा, ''आपके आने से 10 मिनट पहले ही कॉर्नर पर बना गड्ढा ठीक कर फटाफट बंद करवाया गया. पहले कितने एक्सीडेंट हुए, बुजुर्ग भी शिकार बने. आपके आने पर ही प्रभाव क्यों? यदि आपका नाम काफी है तो आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपकी पार्टी काम नहीं कर रही. बीज निगम कर्ज में है, तो अच्छी सड़कें क्यों खोदी जा रही हैं? ब्लॉक अच्छे लगे थे, उन्हें खोदकर नया क्यों किया? गार्डन अच्छा था, उसे और बेहतर कर सकते थे, दीवारें तोड़ने की क्या जरूरत थी?''
उन्होंने निवेदन किया, “प्लीज कार्य कीजिए, जनता से रूबरू होइए. पार्षदों से कहिए कि घर-घर जाएं, लोगों की समस्याएं सुनें. टैक्स 2021 में बढ़ाया, अब 2% और बढ़ा दिया. द्वारकापुरी में गरीब बचे ही नहीं, सब अमीर हो गए.'' देखें VIDEO:-

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







