
निक्की तंबोली ने कर दिया Khatron ke Khiladi 12 के विनर का खुलासा! लिया इस कंटेस्टेंट का नाम
AajTak
निक्की अपने दोस्त प्रतीक सहजपाल से बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग शेयर करती हैं. उन्होंने कई मौकों पर प्रतीक का सपोर्ट किया है. पर शो के विनर को लेकर उनका जवाब लोगों को हैरान कर रहा है.
खतरों के खिलाड़ी 12 में कंटेस्टेंट्स के खतरनाक स्टंट्स लोगों में दिलचस्पी बनाए हुए है. शो को काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी टीआरपी भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. खतरों के खिलाड़ी 12 में इस बार जितने भी कंटेस्टेंट्स आए हैं, सभी को सपोर्टर्स का खूब प्यार और साथ मिल रहा है. इस बीच निक्की तंबोली ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट का नाम बताया है. पर लगता है निक्की ने इसी के साथ शो के विनर की भी भविष्यवाणी कर दी है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में निक्की ने रुबीना के सपोर्ट में बातें की हैं. उन्होंने कहा- 'रुबीना बहुत स्ट्रॉन्ग हैं और बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगी. हमने उन्हें बिग बॉस में देखा है और सभी को पता है कि वे कितनी दृढ़ हैं. वे इस शो को भी जीत सकती हैं. पर हां बाकी कंटेस्टेंट्स भी बहुत अच्छा कर रहे हैं.'
इनके साथ है निक्की की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग
निक्की का यह बयान कुछ लोगों के लिए सरप्राइजिंग है. दरअसल, निक्की अपने दोस्त प्रतीक सहजपाल से बहुत स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग शेयर करती हैं. उन्होंने कई मौकों पर प्रतीक का सपोर्ट किया है. पर शो के विनर को लेकर उनका जवाब लोगों को हैरान कर रहा है.
रोहित शेट्टी ने भी रुबीना को बताया स्ट्रॉन्ग
बात करें रुबीना दिलैक की तो उन्होंने शो के पहले ही एपिसोड में शेरनी की तरह परफॉर्म किया था. खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने रुबीना की तारीफ की है. उन्होंने बताया था कि रुबीना हर टास्क को जज्बे के साथ पूरा करती हैं और स्टंट को भी वे आसानी से करती हैं. रोहित के इस स्टेटमेंट के मुताबिक रुबीना खतरों के खिलाड़ी 12 की ट्रॉफी अपने नाम कर सकती हैं. उन्होंने रुबीना को स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बताया था.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











