
निक्की तंबोली को हुआ दूसरी बार कोरोना, बोलीं- तेज हैं लक्षण, अभिनव शुक्ला ने किया कमेंट
AajTak
बिग बॉस 14 स्टार निक्की तंबोली कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने फैन्स को इसकी जानकारी दी. 'खतरों के खिलाड़ी 11' पर उनके साथी रहे अभिनव शुक्ला और विशाल आदित्य सिंह ने कमेंट करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी. निक्की इससे पहले भी एक बार, साल 2021 में कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं.
बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट निक्की तंबोली कोविड पॉजिटिव हो गई हैं. सोशल मीडिया पर निक्की ने खुद ही यह खबर शेयर की और फैन्स को बताया कि वो घर पर ही आइसोलेशन में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनमें कोरोनावायरस के लक्षण बहुत तेज हैं. इससे पहले भी एक बार निक्की कोविड पॉजिटिव हो चुकी हैं. उन्हें पहली बार 2021 में कोरोनावायरस संक्रमण हुआ था. अब दूसरी बार उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
निक्की ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखते हुए फैन्स को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया, "मैं तेज लक्षण के साथ कोविड-19 पॉजिटिव हूं. कन्फर्मेशन के बाद, मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है, जहां मैं सभी जरूरी सावधानियां बरत रही हूं. जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे विनम्र निवेदन है कि जल्दी से जल्दी अपना टेस्ट करवा लें! और लोगों से आग्रह करती हूं कि मास्क पहनें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें."
सुष्मिता सेन ने लड़ी 10 साल लंबी कानूनी लड़ाई, तब दूसरी बेटी को घर लाईं
फैन्स और दोस्तों ने किया कमेंट
निक्की की पोस्ट आते ही फैन्स ने कमेंट बॉक्स में उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करनी शुरू कर दी. 'खतरों के खिलाडी 11' पर निक्की के साथ हिस्सा लेने वाले अभिनव शुक्ला और विशाल आदित्य सिंह ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया. जहां अभिनव ने कहा, "ओह हो! जल्दी ठीक हो जाओ निक्की." वहीं विशाल ने भी उन्हें 'गेट वेल सून' कहा.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











