
निक्की का साथ या अरेंज मैरिज...पसोपेश में था साहिल, चुनना था एक रास्ता, लेकिन बन गया हत्यारा
AajTak
निक्की मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस के मुताबिक, साहिल गहलोत निक्की से छुटकारा पाना चाहता था, वह उसे गुमराह करने के लिए ट्रिप पर जाने का झूठा आश्वासन दे रहा था. उसकी सगाई का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि वह सगाई के दौरान डांस कर रहा है और मस्ती कर रहा है.
निक्की मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को साहिल गहलोत ने अपनी सगाई के दिन दोस्तों के साथ जमकर डांस किया था. इसके बाद रात में उसका लिव इन पार्टनर निक्की यादव से झगड़ा हुआ और उसने हत्या कर दी. बाद में साहिल ने निक्की के शव को ढाबे में फ्रिज में रख दिया. इतना ही नहीं अगले दिन साहिल ने अरेंज मैरिज कर ली.
पुलिस पूछताछ में साहिल गहलोत ने बताया है कि वह पसोपेश में था कि निक्की के साथ रहे, या घर वालों के कहने पर अरेंज मैरिज करे. साहिल के मुताबिक, घरवाले उसपर अरेंज मैरिज करने का दबाव डाल रहे थे, जबकि निक्की उससे रिलेशन में बने रहने के लिए कह रही थी. सगाई के बाद निक्की के फ्लैट पर गया था साहिल
पुलिस के मुताबिक, साहिल 9 फरवरी को अपनी इंगेजमेंट के बाद निक्की यादव के फ्लैट पर गया था. इस दौरान उसने निक्की को उसके साथ घूमने जाने के लिए मनाया. साहिल गहलोत के मुताबिक, उसने घटना की रात से 15 दिन पहले ही निक्की का घर छोड़ दिया था. हालांकि, वह 9 फरवरी की रात को निक्की के उत्तर नगर में फ्लैट पर पहुंचा था. यहां वह रात में रुका.
साहिल ने पुलिस को बताया कि निक्की पहले ही उसके साथ गोवा जाने का प्लान बना चुकी थी. उसने टिकट बुक कर लिया था. लेकिन साहिल का टिकट बुक नहीं हो पाया. ऐसे में उसने हिमाचल जाने का प्लान बनाया. पहले दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचे. लेकिन उन्हें पता चला कि उन्हें आनंद विहार से बस पकड़नी पड़ेगी. लेकिन जब वे आनंद विहार पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उन्हें कश्मीरी गेट ISBT से बस मिलेगी. लेकिन कश्मीरी गेट पहुंचकर जब साहिल ने कार पार्क की, तो दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा होने लगा.
दूसरी लड़की से सगाई के बाद नाराज थी निक्की गहलोत के मुताबिक, निक्की उसकी दूसरी लड़की से सगाई और शादी को लेकर नाराज थी. वह उससे लगातार हिमाचल चलने के लिए कह रही थी. लेकिन वह दुविधा में था, क्योंकि उसके घरवाले उसपर अरेंज मैरिज करने का दबाव डाल रहे थे. पुलिस के मुताबिक, निक्की और साहिल के बीच कार में ही झगड़ा हुआ, इसके बाद गहलोत ने उसका गला घोंट दिया.
निक्की से छुटकारा पाना चाहता था साहिल पुलिस को आशंका है कि साहिल निक्की से छुटकारा पाना चाहता था, वह उसे गुमराह करने के लिए ट्रिप पर जाने का झूठा आश्वासन दे रहा था. पुलिस ने बताया कि भले ही साहिल कह रहा है कि वह दुविधा में था, लेकिन उसकी सगाई का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि वह सगाई के दौरान डांस कर रहा है और मस्ती कर रहा है. हालांकि, अभी तक साहिल ने ये नहीं बताया कि उसने निक्की की कितने समय हत्या की. 14 फरवरी को पुलिस ने निक्की के शव को साहिल के ढाबे के फ्रिज से बरामद किया था. आरोप है कि साहिल ने 9 फरवरी की रात को निक्की की कार में डेटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को कार की आगे की सीट पर रखा. वह दिल्ली की सड़कों पर 40 किलोमीटर तक घुमाता रहा. इसके बाद शव को ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया. 10 फरवरी को साहिल ने घरवालों की मर्जी से शादी भी कर ली.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








