
ना बेबी बंप, ना प्रेग्नेंसी के लक्षण, लड़की को पार्टी में अचानक हुआ दर्द और...
AajTak
लड़की को प्रेग्नेंसी का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था, ना उनमें कोई लक्षण था. वह क्लब में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी, अचानक लेबर पेन हुआ. अगले दिन वह डॉक्टर से मिली, इसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई. मामला मेक्सिको का है. टिकटॉक वीडियो में उन्होंने आपबीती शेयर की है.
20 साल की लड़की एक क्लब में बर्थडे पार्टी इंजॉय कर रही थी, लेकिन तभी उन्हें अचानक लेबर पेन हुआ. लड़की को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है. अगले दिन जब वह डॉक्टर के पास पहुंचीं तो उन्हें प्रेग्नेंट होने की बात पता चली.
हैरान करने वाली बात यह रही कि लड़की को प्रेग्नेंसी से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं था. लड़की ने टिकटॉक वीडियो में पूरी कहानी बताई है.
'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम विवियन वाइज रुइजवेलास्को है. वह पेशे से सेल्स असिस्टेंट हैं और मेक्सिको में रहती हैं. विवियन को प्रेग्नेंसी से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं था. बेबी बंप भी शो नहीं हो रहा था, उनको पीरियड्स भी आ रहे थे. वह लगातार एक्सरसाइज कर रही थीं. विवियन को अंदाजा नहीं था कि वह प्रेग्नेंट हैं.
अक्टूबर 2021 में उन्हें दोस्त की बर्थडे पार्टी में लेबर पेन हुआ था. विवियन के मुताबिक- शुरुआत में उनके हिप और पेट के पास दर्द हुआ. दर्द बढ़ता देख वह घर जल्दी चली गईं.
अगले दिन सुबह में भी उनको दर्द होता रहा. फिर उन्होंने इस बात की जानकारी बॉयफ्रेंड टोनाटियू गोंजालेज (Tonatiuh González) को दी. दोनों ही स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास गए. यहां डॉक्टर ने उनके प्रेग्नेंट होने की पुष्टि की. फिर डॉक्टर ने विवियन की सी-सेक्शन सर्जरी की, इसके बाद कपल के बेटे का जन्म हुआ.
विवियन ने अपनी यह कहानी टिकटॉक वीडियो में बताई, इस वीडियो को 1.7 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












