
ना नौकरी गई, ना वीजा संकट, फिर भी छोड़ा अमेरिका! भारतीय शख्स ने बताई वापसी की असली वजह
AajTak
एक तरफ जहां अमेरिका से अवैध प्रवासियों को खदेड़ा जा रहा है और लोगों के अमेरिकन ड्रीम के सपने बिखर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस जिंदगी को ठुकरा रहे हैं. इसकी बुनियाद भारतीय संस्कृति और मिट्टी की मोहब्बत में है.एक ऐसी ही कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह कहानी है अनिरुद्ध अंजना की, जो अमेरिका में एक सफल करियर बना चुके थे. उनका अमेरिकन ड्रीम पूरा हो चुका था. वे वही जिंदगी जी रहे थे, जिसका सपना लाखों भारतीय देखते हैं.
एक तरफ जहां अमेरिका से अवैध प्रवासियों को खदेड़ा जा रहा है और लोगों के अमेरिकन ड्रीम के सपने बिखर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस जिंदगी को ठुकरा रहे हैं. इसकी बुनियाद भारतीय संस्कृति और मिट्टी की मोहब्बत में है.
एक ऐसी ही कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह कहानी है अनिरुद्ध अंजना की, जो अमेरिका में एक सफल करियर बना चुके थे. उनका अमेरिकन ड्रीम पूरा हो चुका था. वे वही जिंदगी जी रहे थे, जिसका सपना लाखों भारतीय देखते हैं.
लेकिन यह सब छोड़कर उन्होंने अचानक अपने वतन लौटने का फैसला किया. न तो उन्हें नौकरी से निकाला गया था, न ही वीजा की कोई दिक्कत थी और न ही ट्रंप की सख्त नीतियों का कोई असर था. फिर भी अमेरिका उन्हें रास नहीं आया.
इंस्टाग्राम पोस्ट में बताई दिल छू लेने वाली वजह
अनिरुद्ध, जो ArcAligned कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ हैं. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस फैसले की असली वजह बताई. उन्होंने लिखा कि जब मैंने अमेरिका छोड़कर भारत लौटने की बात शेयर की, तो कई लोगों ने सोचा कि शायद मेरी नौकरी चली गई होगी या वीजा से जुड़ी कोई परेशानी आई होगी. लेकिन सच्चाई यह है कि मैं सिर्फ अपने माता-पिता के लिए वापस आया हूं. वे कभी मुझसे लौटने को नहीं कहते, लेकिन मैं जानता था कि उन्हें मेरी जरूरत है.
देखें वीडियो

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











