ना कैमरा पकड़ पाएगा ना दूरबीन, इस तकनीक से पलक झपकते 'गायब' हो जाएंगे सैनिक
AajTak
दुनिया भर में खतरनाक मिशन को पूरा करने के लिए हर देश अपने-अपने स्तर पर तैयारियां करते हैं. इनमें दुश्मन क्षेत्रों में सेंध लगाने के लिए छलावे वाले नेट को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. हालांकि इजरायल अब एक ऐसा नेट लेकर आया है जो सैनिकों को पूरी तरह से 'अदृश्य' कर सकता है.
दुनिया भर में खतरनाक मिशन को पूरा करने के लिए हर देश अपने-अपने स्तर पर तैयारियां करते हैं. इनमें दुश्मन क्षेत्रों में सेंध लगाने के लिए छलावे वाले नेट को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. हालांकि इजरायल अब एक ऐसा नेट लेकर आया है जो सैनिकों को पूरी तरह से 'अदृश्य' कर सकता है. (फोटो क्रेडिट: ओसो गियर फेसबुक) इजरायल की कंपनी पोलारिस सॉल्यूशन्स ऐसे प्रॉडक्ट्स का निर्माण करती है जो युद्ध के दौरान सर्वाइव करने के काम आते हैं. इस कंपनी ने इजरायल मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के साथ मिलकर किट 300 शीट नाम के इस प्रॉडक्ट को तैयार किया है. (फोटो क्रेडिट: वॉरहोग डिफेंस) ये एक थर्मल विजुएल कंसीलमेंट (टीवीसी) से बना पदार्थ है जिसमें माइक्रोफाइबर्स, मेटल और पॉलीमर का इस्तेमाल किया गया है. इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने पर इंसानी आंखों को नहीं बल्कि थर्मल कैमरों के लिए भी किसी को भी देख पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा. (फोटो क्रेडिट: इजरायल मिलिट्री डिफेंस)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












