
नासिक में दिखा गोदावरी नदी का रौद्र रूप, सीने तक डूबी हनुमान जी की मूर्ति
AajTak
महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. नासिक में भी इसका असर दिखा है. नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. यहां नदी किनारे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति पानी में सीने तक डूबी हुई दिखी. प्रशासन ने लोगों को नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी है

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











