
नासिक: क्लास में बैठने को लेकर झगड़ा, 2 छात्रों ने अपने ही क्लासमेट की कोचिंग सेंटर में पीट-पीटकर कर दी हत्या
AajTak
शनिवार रात को यशराज की मुलाकात उन्हीं दो छात्रों से कोचिंग सेंटर के पास हुई. पुराना विवाद फिर से छिड़ गया और इस बार मामला इतना बढ़ गया कि दोनों नाबालिग छात्रों ने यशराज को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. उसे लात-घूंसे मारे गए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा.
महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो नाबालिग छात्रों ने अपने ही क्लासमेट की कोचिंग सेंटर में पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 16 वर्षीय यशराज तुकाराम गंगुर्डे के रूप में हुई है, जो अशोक नगर का रहने वाला था. यह घटना शनिवार देर रात सतरपुर इलाके में हुई.
31 जुलाई को बैठने की व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, यह विवाद कुछ दिन पहले 31 जुलाई को स्कूल में बैठने की व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ था. यशराज का अपने दो सहपाठियों से किसी सीट को लेकर बहस हो गई थी. उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन कोचिंग सेंटर में फिर से टकराव हो गया.
शनिवार रात को यशराज की मुलाकात उन्हीं दो छात्रों से कोचिंग सेंटर के पास हुई. पुराना विवाद फिर से छिड़ गया और इस बार मामला इतना बढ़ गया कि दोनों नाबालिग छात्रों ने यशराज को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. उसे लात-घूंसे मारे गए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा.
हिरासत में दो नाबालिग घटना के तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और स्कूल व कोचिंग प्रबंधन से अधिक सतर्कता और निगरानी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने अभिभावकों और स्कूलों से अपील की है कि वे बच्चों के बीच हो रहे छोटे-मोटे विवादों को हल्के में न लें और समय रहते हस्तक्षेप करें.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






