
'नारायण राणे यूं ही यहां तक नहीं पहुंचे, लड़ाइयां की, हत्या भी की...', शिवसेना नेता के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल
AajTak
बीजेपी नेता नारायण राणे वर्तमान में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से लोकसभा सांसद हैं और पहले शिवसेना में रहते हुए मालवण और कुदाल से विधायक रहे. 1991 में उन पर कांग्रेस नेता श्रीधर नाइक की हत्या का मामला दर्ज हुआ था लेकिन बाद में उन्हें बरी कर दिया गया.
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता भरत गोगावले ने बीजेपी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे क लेकर विस्फोटक दावा किया है. उन्होंने कहा है कि नारायण राणे इतनी आसानी से इस पोजिशन तक नहीं पहुंचे, इसके लिए उनपर कई आपराधिक केस दर्ज हुए, वह जेल गए और झगड़े और "हत्या" में शामिल रहे. यह बयान गोगावले ने सिंधुदुर्ग में एक कार्यक्रम में दिया.
भरत गोगावले की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए नारायण राणे के पुत्र और महाराष्ट्र भाजपा के नेता और सरकार में मंत्री नितेश राणे ने रविवार को कहा कि उनके पिता के खिलाफ किसी भी हत्या से संबंधित कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है.
शनिवार को सिंधुदुर्ग में एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गोगावले ने कहा, "आज हमें जिले में नीलेश राणे के रूप में ताकत मिली है. हमारे (शिवसेना के सावंतवाड़ी विधायक दीपक) केसरकर साहब लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ते. अगर कोई शिवसैनिक हंगामा नहीं करता, तो वह शिवसैनिक नहीं है."
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार शिवसेना नेता भरत गोगावले ने आगे दावा किया, "एक समय महाराष्ट्र में, चाहे वह नारायण राणे हों या कई अन्य नेता... नारायण राणे इस लेवल तक आसानी से नहीं पहुंचे. राणे के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मुकदमे की ओर इशारा करते हुए भरत गोगावले ने कहा कि उनपर मुकदमे हुए. उन्होंने हंगामा किया, जेल गए, झगड़े की, हत्या की... सब कुछ हुआ."
भरत गोगावले की इस टिप्पणी पर नारायण राणे के पुत्र और फडणवीस सरकार में युवा मंत्री नितेश राणे ने कहा कि पुलिस के पास उनके पिता के खिलाफ हत्या का कोई रिकॉर्ड नहीं है. जूनियर राणे ने कहा कि वह गोगावले से मिलेंगे और कुछ चीजों पर उनकी 'समझ को व्यापक' बनाएंगे.
गोगावाले की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नितेश राणे ने कहा कि, "मैंने गोगावाले का भाषण नहीं सुना है. लेकिन मैं उन्हें याद दिला दूं कि नारायण राणे मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके खिलाफ किसी हत्या से जुड़ा कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है."

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






