
नाम 'अच्छी बातें' और मंसूबे आतंकी, गूगल प्ले स्टोर पर Jaish का ऐप, युवाओं को भड़का रहा
AajTak
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक ऐप गूगल प्ले स्टोर पर एक्टिव है. इस ऐप के जरिए इस्लामिक शिक्षा दी जा रही है. ये ऐप दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था और अब तक इसे 5 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है.
पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है. इस ऐप का नाम 'अच्छी बातें' रखा गया है लेकिन इसके मंसूबे आतंकी हैं. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 'Educational App' की कैटेगरी में रखा गया है और दावा इस्लामिक शिक्षा देने का है, लेकिन इसके जरिए मासूम युवाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











