
नामीबिया से भारत आते वक्त चीतों को रखा जाएगा खाली पेट, 8280 किमी का है सफर
AajTak
भारत में 70 साल बाद चीते आ रहे हैं. 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीते भारत लाए जा रहे हैं. ये चीते मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) लाए जाएंगे. नामीबिया से जयपुर की यात्रा के दौरान चीतों को खाना नहीं दिया जाएगा. ऐसा कदम इसलिए उठाया जाता है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान जानवरों को मिचली जैसी अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े.
भारत में 70 साल बाद चीते आ रहे हैं. 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीते भारत लाए जा रहे हैं. ये चीते विमान के जरिए मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) लाए जाएंगे. खास बात ये है कि नामिबिया से भारत तक कि यात्रा के दौरान हवा में रहते हुए ये चीते खाली पेट लाए जाऐंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है. पीएम अपने जन्मदिन पर इन चीतों को उद्यानों में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ेंगे.
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि चीता पहले नामीबिया से कार्गों विमान के जरिए जयपुर (राजस्थान) लाए जाएंगे. फिर उन्हें उसी दिन हेलिकॉप्टर के जरिए मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित केएनपी उद्यान में लाया जाएगा.
सीधे कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में दिया जाएगा खाना
समाचार एजेंसी से बातचीत में मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जेएस चौहान ने बताया कि नामीबिया से उड़ान भरने के बाद सीधा कूनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को खाना दिया जाएगा. यहां वे जयपुर से एक घंटे की यात्रा के बाद पहुंचेंगे. चौहान ने बताया कि एहतियात के तौर पर, यह अनिवार्य होता है कि यात्रा के समय एक जानवर को खाली पेट होना चाहिए.
17 सितंबर की सुबह पहुंचेंगे जयपुर
उन्होंने बताया कि नामीबिया से जयपुर की यात्रा के दौरान चीतों को खाना नहीं दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि ऐसा कदम इसलिए उठाया जाता है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान जानवरों को मिचली जैसी अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि नामीबिया से जयपुर तक की यात्रा में कितना समय लगेगा, इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, उन्होंने बताया कि चीतों का ला रहा कार्गो प्लेन 17 सितंबर को 6-7 बजे राजस्थान के जयपुर में पहुंचेगा.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










