
नाबालिग से गैंगरैप करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 साल से चल रहा था फरार
AajTak
नाबालिग से गैंग रैप के आरोपी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह 6 साल से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसके ऊपर दो हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.
राजस्थान के धौलपुर जिले की महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से गैंग रैप के आरोपी को आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. वह 6 साल से फरार चल रहा था. पकड़ा गया आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धौलपुर एसपी ने दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था.
धौलपुर शहर पुलिस उपाधीक्षक सुरेश सांखला ने बताया कि 5 दिसंबर 2017 को महिला पुलिस थाना पर एक महिला ने शिकायत की थी. इसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री का 7 लोग अपहरण कर ले गए थे. इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.
मेडिकल रिपोर्ट में हुई थी गैंगरेप की पुष्टि
इस दौरान पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर लिया और उसका मेडिकल कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के दर्ज बयानों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.
मगर, बद्दूपुरा का रहने वाला सातवां आरोपी 29 साल का सीताराम पुत्र रामविलास किसी तरह से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी. आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी गई थी.
इसी कड़ी में मुखबिर ने पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना दी. इस पर कार्रवाई करते हुए धौलपुर पुलिस ने आज गुरुवार को बाड़ी रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास से आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








