
नाबालिग ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से क्लासमेट को मारी गोली, गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात
AajTak
गुरुग्राम में 11वीं कक्षा के छात्र को उसके सहपाठी और उसके साथी ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने मौके से पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं.
हरियाणा के गुरुग्राम में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 11वीं कक्षा के छात्र को उसके क्लासमेट और उसके साथी ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
दरअसल, गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 48 में एक लड़के को गोली लगी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल छात्र को परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे. सीन ऑफ क्राइम, FSL, फिंगरप्रिंट टीम के साथ ही थाना प्रबंधक को बुलाकर जांच की गई.
पुलिस का कहना है कि पिता के लाइसेंसी पिस्टल से 17 वर्षीय क्लासमेट साथी को गोली मार दी गई. इस जानलेवा हमला करने के मामले में 2 नाबालिगों को पकड़ा गया है. घटनास्थल से 1 पिस्टल, 1 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस व 1 खाली खोल कारतूस बरामद हुआ है. इसी के साथ कमरे के अंदर रखे बॉक्स से 1 मैगजीन और 65 जिंदा कारतूस मिले हैं.
घायल लड़के की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि बेटा 11th क्लास में पढ़ता है. बेटे के स्कूल के दोस्त का फोन आया कि मिलना है तो इसने मना कर दिया. इस पर इसके दोस्त ने कहा कि मैं आ रहा हूं तुम्हें लेने, फिर बेटा खेड़की दौला टोल तक गया, जहां बेटे का दोस्त मिला.
करीब 2 महीने पहले इसके दोस्त के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके वह अपने साथ ले गया और अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से गोली मारी है. इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. घटना के कुछ घंटों में पुलिस ने 2 नाबालिगों को पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: 13 वर्षीय नाबालिग ने मां, बहन और दादा समेत 4 लोगों को मार डाला, फिर गड्ढे में दफनाए शव

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










